
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
विभूतिपुर । बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कुशल युवा कार्यक्रम से जुड़ी दो एलएफ बिहार पुलिस के सिपाही भर्ती चयन प्रक्रिया में अंतिम रूप से चयनित की गयी है। जिसमें खोकसाहा गांव के हरिकिशुन महतो एवं सुनीता देवी की पुत्री रवीना कुमारी तथा इसी गांव के अरुण कुमार महतो एवं सुशीला देवी की पुत्री संगम कुमारी शामिल हैं।
इनके चयन से इलाके में हर्ष व्याप्त है। बताया जाता है कि गरीबी से जूझते हुए ये दोनों लडकियां ने स्नातक तक पढ़ाई की। वर्तमान में दूर देहात द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र खदियाही में एलएफ पद पर कार्यरत है।
इस चयन को लेकर जिला कौशल प्रबंधक मनीष कुमार, प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख निर्मला किशोर एवं रूपांजली कुमारी, जिला पार्षद रीना राय, सरपंच वंदना कुमारी, दूर देहात के अध्यक्ष दिनेश कुमार दिनकर, सचिव प्रभु नारायण झा, कोषाध्यक्ष पिंटू कुमार, रूपेश कुमार, श्रवण कुमार दास, नीतीश कुमार, रचना कुमारी, संजना कुमारी आदि ने दोनों लडकियों को बधाई व शुभकामनायें दी है।