

ओइनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर/मोहनपुर । स्थानीय प्रखंड संसाधन केंद्र के करीब आधे दर्जन कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गयी है। इनमें पांच बीआरपी, एक बीपीएम, एक डाटा इंट्री आपरेशन, एक एमटीएस के नाम शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि ये सभी संविदा पर नियुक्त थे। कुछ वर्ष पूर्व बीआरसीसी के रूप में कार्यरत शिक्षक अश्विनी कुमार पंडित और राजीव कुमार वर्मा को करीब ग्यारह वर्षों के प्रतिनियोजन से विरमित करते हुए अपने विद्यालयों के लिए वापस किया गया था।
उस घटना के एक वर्ष बाद 2022 में तीन सेवानिवृत्त शिक्षकों को विद्यालयी अनुश्रवण के लिए बीआरपी के रूप में प्रतिनियोजित किया गया था। वर्ष 2024 में दो बीआरपी निविदा पर एजेंसियों से मंगवाये गये थे। इस प्रकार कुल पांच बीआरपी हो गये थे। उनके अतिरिक्त एक बीपीएम, एक एमटीएस और एमडीएम डाटा इंट्री ऑपरेटर को रखा गया था। सरकार ने इकतीस मार्च के बाद इन सभी की सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया है।