
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। “समाज के कमजोर वर्ग की सेवा और सहायता करना हम सभी का फर्ज ही नहीं नैतिक कर्तव्य भी है। पूस महीने की हाड़ कंपाती ठंड के इस मौसम में एक कंबल भी किसी के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है।”
कहा, सबको जुड़ना चाहिए –
गुरुवार को शहर के धुरलख में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, “सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ काम करना मुझे अच्छा लगता है। इस तरह के कार्यक्रमों से समाज के सभी लोगों को खास कर युवाओं को अवश्य जुड़ना चाहिए।”
बताते चलें कि हर साल की तरह इस बार भी ‘नए साल का पहला काम गरीबों के नाम’ कार्यक्रम के तहत कोहरे और प्रचण्ड ठंड को देखते हुए समाजसेवी संस्था सिविल सोसाइटी द्वारा 500 गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।
अध्यक्ष का संबोधन :
शहर के धुरलख स्थित पंचवटी चौक पर एक निजी परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष केशव किशोर प्रसाद ने आगत अतिथियों सहित मौजूद लोगों का हार्दिक स्वागत किया और सेभी को नए साल की बधाई देते हुए कहा कि, “संस्था लगातार विगत 26 वर्षों से ‘साल का पहला काम गरीबों के नाम’ के तहत ठंड के मौसम में जरूरतमंदों के बीच सेवा भाव से मुफ्त कंबल वितरण का कार्य करती आ रही है।”
इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने स्वयं आगे बढ़कर कंबल वितरण किया और लोगों से संवाद भी किया।
किसने क्या कहा :
इस दौरान सुविख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सौरभ झा ने कहा कि इस पुनीत कार्य में समाज को खास कर नई पीढ़ी आगे आना चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस कार्यक्रम का लाभ मिल सके।
इसी क्रम में, होली मिशन हाई स्कूल के निदेशक, विधान पार्षद उम्मीदवार दरभंगा स्नातक निर्वाचन -2026 डॉ धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर ने कहा कि, “यह कार्य आगे भी इसी तरह चलता रहेगा।”
काफी लोग थे मौजूद :
मौके पर डॉक्टर यू एस झा, राज किशोर जी पूर्व डी एस पी,परमेश्व प्रसाद, आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा, ईडेन पब्लिक स्कूल के निदेशक ब्रजकिशोर कुमार, विपिन कुमार, विपिन कुमार सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, भूषण प्रसाद सिन्हा, नीरज कुमार सिन्हा, स्पर्श आलोक, सूरज कुमार, सुयश कुमार, किशन कुमार सिन्हा, निश्चित चौधरी, अधिवक्ता आलोक कुमार सिंह, शिवम् कुमार, रोहित कुमार, अनमोल कुमार, रवि कुमार, ऋतिक राज, प्रतीक राज आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के अध्यक्ष केशव किशोर प्रसाद