
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। “चुनौती नहीं हो तो जीवन में निरसता आ जाती है। इसलिए जीवन में चुनौती जरूरी है। आज के प्रतिस्पर्धी युग में युवाओं में उत्साह भरने एवं जीवन पथ पर अग्रसर बने रहने केलिए ऊर्जान्वित बनाए रखने में प्रतियोगिता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।” शहर के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के 79 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शशि भूषण कुमार शशि ने उक्त बातें कही।
जताया विश्वास :
इस दौरान उन्होंने कहा कि, इसी लिए हम महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ युवाओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। मुझे विश्वास है कि आप सभी युवा हमारे महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास में वृद्धि करेंगे।
उद्घाटन व स्वागत :
प्राचार्य व प्राध्यापकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं कुलगीत के साथ स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह का विधिवत उद्घाटन हुआ। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. शशि ने की।
कुल 10 प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित :
इसके पूर्व कार्यक्रम के संयोजक सह मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रीता चौहान ने प्राचार्य सहित अतिथियों का स्वागत किया। इसी क्रम में कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि, इस प्रतियोगिता कार्यक्रम के अन्तर्गत कुल 10 प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी।
कार्यक्रम विवरण :
जिनमें से दिनांक :- 18-06-2026 को मेहंदी, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं दिनांक 20-06-2026 को पोस्टर मेकिंग, कोलाज मेकिंग, रंगोली, फायरलेस कुकिंग कॉम्पीटिशन, मिमिक्री कंपटीशन एवं क्विज का आयोजन किया जाएगा।
उपस्थिति व धन्यवाद ज्ञापन :
इस अवसर पर डॉ राहुल मनहर, डॉ रितेश चौरसिया, डॉ खुर्शीद अहमद खान, डॉ महेश कुमार चौधरी, डॉ रोहित प्रकाश, डॉ संजय कुमार, डॉ अखिल वर्मा, डॉ कुणाल, डॉ प्रतिभा कुमारी, योगेंद्र राय समेत महाविद्यालय परिवार उपस्थित थे। मंच संचालन इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ दयानंद मेहता एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ शालिनी कुमारी भावसिंका ने किया।
प्रतियोगिता परिणाम :
मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सदफ परवीन, द्वितीय स्थान स्मिता कुमारी एवं तृतीय स्थान सिम्पी सुमन ने प्राप्त किया।
कार्टून प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रूबी कुमारी, द्वितीय स्थान रितिक राज एवं तृतीय स्थान सुजीत कुमार ने प्राप्त किया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नवनीत कुमार, द्वितीय स्थान अंशिका राज एवं तृतीय स्थान निखिल कुमार ने प्राप्त किया।
क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आयुष दयाल, द्वितीय स्थान सज्जन कुमार एवं तृतीय स्थान सिम्पी सुमन ने प्राप्त किया।