
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 विद्यापतिनगर। देशभर में छात्र अपनी बेहतर भविष्य के लिए दिन-रात पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, कई छात्र नीजि संस्थानों और कोचिंग की मदद से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। ताकि वह प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सके। वहीं, कई ऐसे छात्र हैं, जो गरीब परिवारों से आते हैं, इस बच्चों के परिवार के पास कोचिंग और प्राइवेंट स्कूलों में फीस देने के लिए पैसे नहीं होते हैं। जिसकी वजह से ये लोग अच्छी शिक्षा से महरूम हो जाते हैं।
ऐसे में विगत 20 वर्षों से ग्रामीण परिवेश के प्रतिभावान बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने की निःशुल्क एवं मजबूत उम्मीद ‘इलाइट ग्रुप’ ने अपना 21वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया।
जी हां! विद्यापतिनगर में ग्रामीण परिवेश में रहने वाले युवाओं को निःशुल्क सरकारी नौकरी एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जोड़ने एवं उनके बीच शिक्षा की नई ज्योति जलाने के उद्देश्य से स्थापित इलाईट ग्रुप का 21 वां स्थापना दिवस शुक्रवार को प्रखंड के विद्यापति कॉलेज परिसर में मुख्य अतिथि प्रकाश रंजन सिविल कोर्ट संचालक एवं शिक्षक अंजनी कुमार की उपस्थिति में केक काटकर मनाया गया।
बताते चलें कि इस ग्रुप की स्थापना सन् 2006 ई0 में अनिरुद्ध चौरसिया के नेतृत्व में की गई थी, तबसे यह अनवरत, आज तक युवाओं को निःशुल्क कुशल मार्गदर्शन देता आ रहा है।
अतिथि ने कहा अद्भुत अहसास कराने वाला पल :
सुबोध कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रकाश रंजन ने कहा कि, “20 वर्ष पूर्व 2006 में स्थापित यह पूर्णतः निःशुल्क ग्रुप आज मजबूत वृक्ष का आकार ले चुका है। कुछ लोगों के साथ शुरू इस ग्रुप के सदस्यों की संख्या सैकड़ों में पहुंच चुकी है। यह बेशक अद्भुत अहसास कराने वाला है।”
उन्होंने कहा कि, “इस ग्रुप के निस्वार्थ मार्गदर्शन में 500 से अधिक छात्र छात्राएं BPSC, BSSC, SSC, RAILWAY एवं DEFENCES सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का परचम लहरा कर अपने क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।”
विदित हो कि, इस ग्रुप के संस्थापक अनिरुद्ध चौरसिया वायु सेना में कार्यरत हैं एवं आज भी समय-समय पर इस ग्रुप के युवाओं को मार्गदर्शन देते रहते हैं।
किसने क्या कहा :
वहीं, छात्रों को संबोधित करते हुए अंजनी कुमार ने कहा कि, यह ग्रुप सिर्फ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का अवसर नहीं देता, बल्कि युवाओं में नई सोच एवं उम्मीद भी पैदा करता है, जिससे वे अपनी पढ़ाई के साथ-साथ ग्रुप डिस्कशन, क्विज एवं टेस्ट के माध्यम से अपनी तैयारी को बेहतर कर पाते हैं।”
ग्रुप से जुड़े सदस्यों ने बताया कि, “कई छात्रों का चयन पिछले वर्षों में भारत सरकार तथा बिहार सरकार के अलावा अन्य राज्य के अधीन विभिन्न विभागों में हुआ है। हालिया 2025 में भी 8 छात्रों का चयन विभिन्न विभागों में अंतिम रूप से हुआ है तथा कई छात्रों के परिणाम लंबित है।”
सहायता करे सरकार तो देंगे और बेहतर परिणाम :
ग्रुप से जुड़े सदस्यों ने मांग की है कि, इसे और बेहतर बनाने एवं सुचारू रूप से चलाने के लिए बेहतर भवन, बिजली, पुस्तकालय के साथ-साथ आधुनिक उपकरणों की आवश्यकता है। यदि सरकार हमें यह सुविधाएं मुहैया कराई जाती है तो और भी बेहतर परिणाम आने की संभावना है।
पूर्णतः निःशुल्क शिक्षा का सहकार इलाईट ग्रुप :
कार्यक्रम के दौरान सुबोध कुमार ने कहा कि, “ग्रुप के सफलता प्राप्त कर चुके छात्र भी अपने-अपने प्रयासों से छात्रों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवा रहे हैं। ताकि छात्रों का भविष्य संवर सके। निजी कोचिंग संस्थानों में जहां छात्रों को हजारों रुपए की फीस भरनी पड़ती है। वही, इलाईट ग्रुप नि:शुल्क छात्रों को ज्ञान बांट रहे हैं। ताकि वे प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम ला सके। निःशुल्क शिक्षा का सहकार है इलाईट ग्रुप।”
इस अवसर पर आलोक कुमार, शिवानी कुमारी, शिवम कुमार, विकास कुमार, अनुराग कुमार, अंकित कुमार, रणविजय कुमार, नीतीश कुमार, दीपाली कुमारी, गुड़िया कुमारी सहित दर्जनों छात्र-छात्रा उपस्थित थे।