
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। “बेगूसराय को छोड़ कर उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में 15 से 17 जुलाई के दौरान मेघगर्जन एवं वज्रपात, कहीं-कहीं तेज हवा और अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।”
जिले के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र ने आगामी 19 जुलाई, 2026 तक का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि,
कब कहां कितनी होगी बारिश :
बेगूसराय को छोड़कर उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में 15-17 जुलाई के दौरान मेघगर्जन एवं वज्रपात की संभावना है। साथ ही साथ कहीं-कहीं तेज हवा चल सकती है। इस अवधि में अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं, शिवहर, सीतामढ़ी मधुबनी एवं पश्चिम चंपारण जिलों में 15-16 जुलाई के आस-पास मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान ज्यादातर समय आसमान में हल्की से मध्यम बादल देखें जा सकते है। वर्षा होने की स्थिति में आसमान में घने बादल छा सकते है।
तापमान :
पूर्वानुमान अवधि के दौरान अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 29-32°C के बीच रहने की संभावना है. जबकि बेगूसराय, वैशाली, शिवहर एवं पूर्वी बंपारण जिलों में यह 34-30°C के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24-28°C के बीच रहने की संभावना है।
हवा की रफ्तार, दिशा और आर्द्रता :
इस दौरान हवा मुख्यतः 10-15 किमी प्रति घंटे की गति से दक्षिण-पश्चिमी दिशा से चलने की संभावना है। सुबह में सापेक्षिक आर्द्रता 80-85 प्रतिशत रहने की संभावना है. जबकि दोपहर में सापेक्षिक आर्द्रता सारण, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण जिलों में 40-45 प्रतिशत तथा अन्य जिलों में 50-60 प्रतिशत रहने की संभावना है।
सलाह :
अगले 5 दिनों के मौसम पूर्वानुमान के परिपेक्ष्य में मौसम विशेषज्ञों ने बारिश की संभावना दिखाई देने पर कृषि कार्यों में सावधानी बरतने, सतर्क रहने और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि, पशुओं के लिए सूखे चारे का प्रबंध रखें, और बारिश में भींगे चारे को फैला कर रखें।