
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। शनिवार को समाहरणालय परिसर में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक लोगों को मतदान केलिए प्रेरित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र का महापर्व है मतदान। मतदान लोकतंत्र का अधार और देश के नागरिक होने के नाते स्वयंसिद्ध एवं संर्वोच्च संवैधानिक अधिकार भी है। जो यह सिद्ध करता है कि मतदाता लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। इसलिए आईए हम मिलजुल कर इस राष्ट्रीय महोत्सव मतदान को एक लोकतांत्रिक उत्सव के रूप में मनाएं और इसे जीवन के विविध रंगों, कला और संस्कृति से जोड़कर मतदान करने लिए लोगों को प्रेरित करें।
इस अवसर पर जीविका दीदी आदि ने मेहंदी, रंगोली, पेंटिंग सहित विभिन्न रचनात्मक थीम आधारित गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। जिसमें पहले मतदान, फिर जलपान” तथा “आपका वोट, आपका भविष्य” जैसे नारों से उपस्थित लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया।
मौके पर जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा, उप विकास आयुक्त शैलजा पांडेय, तथा नजारत उपसमाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग रजनीश कुमार राय आदि मौजूद थे।
