
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क पटना। लोकतंत्र के महापर्व बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अवसर पर एस. के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, के चेयरमैन एस. के. मंडल एवं उनकी धर्मपत्नी लीडर इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, की चेयरपर्सन मोनी रानी, ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया।
इस क्रम में दोनों ने पहले जलपान फिर मतदान के स्लोगन को चरितार्थ करते हुए सुबह मतदान केंद्र पहुँचकर उत्साहपूर्वक मतदान किया। मतदान के दौरान दोनों शिक्षा जगत के प्रख्यात दंपति ने आम लोगों से भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का आह्वान किया और मतदान केंद्रों पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
इस दौरान श्री मंडल ने कहा कि “मतदान हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। यह संविधान द्वारा दिया गया हमारा सर्वोच्च अधिकार है। अतः हर नागरिक को इसमें भाग लेना चाहिए ताकि एक सशक्त और जागरूक समाज का निर्माण हो सके।”
वहीं, मोनी रानी ने भी कहा कि “मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी और हमारा कर्तव्य भी है। सभी नागरिक विशेषकर युवाओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।”