
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर । जयपुर में आयोजित 7 दिवसीय राष्ट्रीय एकीकरण शिविर-2025 में समस्तीपुर से 2 छात्र अपने प्रदेश और जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जिसमें स्नातक 2023–27 जीव विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र सुशांत कुमार और स्नातकोत्तर 2024–26 इतिहास तृतीय सेमेस्टर के सोनू कुमार शामिल हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य के हवाले से इस बाबत जानकारी देते हुए महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया है कि राष्ट्रीय सेवा योजना कोषांग, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय कामेश्वरनगर, दरभंगा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, क्षेत्रीय निदेशालय, पटना ने समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के इन दो स्वयंसेवकों का जयपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकीकरण शिविर-2025 के लिए किया है।
जयपुर में दिनांक:- 25 दिसंबर से 31 दिसम्बर, 2025 तक आयोजित इस 7 दिवसीय शिविर का उद्देश्य:- युवाओं में देशभक्ति, नागरिक जिम्मेदारी और “विविधता में एकता” की भावना को बढ़ावा देना है। शुक्रवार की शाम आयोजित बिहार के लोकनृत्य, लोकगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का नेतृत्व समस्तीपुर कॉलेज के स्वयंसेवको ने किया।
छात्रों की इस उपलब्धि से प्रसन्न महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ´शशि` ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित शिविर में समस्तीपुर से दो छात्रों की प्रतिभागिता हमारे लिए गौरव की बात है। विद्यार्थियों का बहुमुखी विकास कर आदर्श एवं अनुशासित नागरिक देश को प्रदान करना हमारा लक्ष्य है। हम आशा करते हैं कि हमारे छात्रों के द्वारा शानदार प्रदर्शन किया जायेगा।
वहीं पूर्व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. महेश कुमार चौधरी ने कहा कि पूर्व में भी हमारे महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों के द्वारा गौरवमयी उपलब्धियाँ प्राप्त की जाती रही हैं । इस वर्ष भी हमारे छात्रों को अवसर मिला है तो वे अनुशासन, राष्ट्रभक्ति , राष्ट्र-प्रेम का मिशाल प्रस्तुत करेंगे।
पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. सत्येन कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों को राष्ट्र-सेवा करने का अवसर प्रदान करता है । राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के माध्यम से स्वयंसेवकों के मन में अनेकता में एकता का भाव भरने का कार्य किया जा रहा है।
इनके अलावा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई -01 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शालिनी कुमारी भावसिंका एवं इकाई-02 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कविता रावत, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. दयानंद मेहता, डॉ. राहुल मनहर, डॉ. अपराजिता राय, डॉ. देवकांत, डॉ. अजय कुमार मिश्रा, डॉ. रोहित प्रकाश, श्री योगेन्द्र राय, शशिशेखर प्रसाद यादव समेत महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों युवा प्रतिभागियों को बधाई दी है।