
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। विवाहादि लग्न मुहूर्त के महीनों में दुग्ध संग्रहण बढ़ाने एवं दुग्ध संग्रहण नियमित रखने हेतु मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड सुधा डेयरी ने बम्पर लीन प्रोत्साहन योजना की घोषणा की है।
दी जाएगी प्रोत्साहन राशि :
इस बाबत जानकारी देते हुए सुधा डेयरी के प्रबंध निदेशक रविन्द्र कुमार झा ने कहा है कि, इस स्कीम के तहत किसानों को 5.00 रू० एवं सचिव को 2.00 रू0 प्रति लीटर तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
लक्ष्य के अनुरूप मिलेगा लाभ :
उन्होंने बताया कि, समस्तीपुर, दरभंगा एवं मधुबनी जिला के दुग्ध उत्पादक किसानों एवं सचिव के हित को देखते हुए मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने उक्त घोषणा की है। लीन पीरियड 21 अप्रैल 2026 से 10 मई 2026 तक निर्धारित है। इस अवधि में मार्च 2026 में औसत आपूर्ति दुग्ध संग्रहण के आधार पर निर्धारित दुग्ध आपूर्ति लक्ष्य के अनुरूप दुग्ध उत्पादक किसानों व सचिवों के लिए प्रोत्साहन भुगतान की व्यवस्था की गई है।
अधिक संग्रहण : अधिक लाभ :
संघ के प्रबन्ध निदेशक श्री झा ने बताया कि, “वर्ष 2026 का लीन प्रोत्साहन योजना अबतक का सबसे अधिक वृद्धि वाली प्रोत्साहन राशि है। उन्होनें किसानों एवं सचिव से आह्वान किया कि, अपने-अपने कार्य क्षेत्र में अधिक से अधिक गुणवत्तायुक्त दुग्ध संग्रहण कर ज्यादा से ज्यादा लाभ अर्जित करें एवं अपने दुग्ध संघ के मजबूती में अपनी अहम भुमिका निभाएँ।
किसानों एवं सचिव पर भरोसा :
उन्होंने अपने दुग्ध उत्पादक किसानों एवं सचिव पर भरोसा जताते हुए कहा कि, इस दुग्ध संघ के चहुमुखी विकास में हमेशा यहाँ के किसान एवं सचिव का सहयोग प्राप्त होता रहा है, हमें पूरा विश्वास है कि, यह सहयोग भविष्य में बना रहेगा।