
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। मुक्तापुर रेल गुमटी पर ओवरब्रीज निर्माण कार्य शुरू करने, माधुरी चौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार करने, दूधपूरा स्थित हवाई अड्डा का जीर्णोद्धार कर चालू करने, अटेरन चौक स्थित रेल गुमटी पर ओवरब्रीज को मंजूरी देने आदि मांगों को लेकर इस सप्ताह के अंत में एक प्रतिनिधि मंडल डीआरएम एवं जिलाधिकारी से मिल कर ज्ञापन सौंपेगा और होली के बाद निर्णायक संघर्ष शुरू किया जाएगा।
राधे-कृष्ण मंदिर में हुई बैठक :
मंगलवार को माधुरी चौक स्थित राधे-कृष्ण मंदिर में रेल विकास-विस्तार मंच एवं जिला विकास मंच के संयुक्त बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मंच के वरीय सदस्य शंकर प्रसाद साह ने तथा संचालन मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने किया।
संयोजक ने की घोषणा :
इस अवसर पर संयोजक शत्रुघ्न पंजी ने कहा कि रेल विकास-विस्तार मंच एवं जिला विकास मंच जिला हित में लगातार संघर्षरत रही है। मंच ने संघर्ष के माध्यम से सरकार एवं अधिकारियों के ध्यानाकर्षण के जरिए अनेकों कार्य करवाने में सफलता भी पायी है। इस दौरान उन्होंने जिला के विकास, समस्या मुक्त एवं खुशहाली के लिए संघर्ष जारी रखने की घोषणा की।
सीएम ने किया था शिलान्यास :
विदित हो कि चुनाव के पूर्व अपने प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नितीश कुमार ने मुक्तापुर गुमटी पर आरओबी निर्माण हेतु शिलान्यास किया था। जिलाधिकारी ने भी शीघ्र ही निर्माण कार्य आरम्भ होने की जानकारी दी थी, किंतु आज तक इस दिशा में कोई ठोस गतिविधि नहीं दिख रही जिससे पुल बनने की उम्मीद जगे।
कई सदस्यों ने रखे अपने विचार :
बैठक में अरूण कुमार राय, जीबछ पासवान, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राजेंद्र राय, पिंकू पासवान, रामलाल राम, रामदयालू महतो, राम विनोद पासवान, राकेश कुमार ठाकुर, शाहीद हुसैन, मनोज कुमार राय, सुधीर प्रसाद गुप्ता, विश्वनाथ सिंह हजारी, नंदू महतो, रंभू राय, डोमन राय, संतोष कुमार निराला आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।