
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। समाहरणालय स्थित सभागार में अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें धान अधिप्राप्ति कार्य के प्रगति की समीक्षा की गई तथा अधिप्राप्ति कार्य को ससमय पूर्ण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस दौरान अपर समाहर्ता ने किसानों से खरीदे गए धान का त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को भुगतान में प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होने की हिदायत देते हुए सभी संबंधित एजेंसियों को परस्पर समन्वय स्थापति कर काम करने केलिए निर्देशित किया।
बैठक में अधिप्राप्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली, धान उठाव, भंडारण एवं भुगतान की स्थिति पर भी चर्चा की गई तथा जहां आवश्यक हो वहां सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
मौके पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी -सह- वरीय उपसमाहर्ता अधिप्राप्ति विष्णु देव मंडल, जिला कृषि पदाधिकारी सुमित सौरभ, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके पुर्व अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, मुख्यमंत्री, बिहार की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन से संबंधित बैठक आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान की गई सभी घोषणाओं को शीघ्र, प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस क्रम में अपर समाहर्ता ने विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित कर नियमित प्रगति समीक्षा करने पर भी बल दिया। बैठक में जिला योजना पदाधिकारी,.अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।