Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • लीन पीरियड में किसानों को लुभाने की कोशिश: सुधा डेयरी ने किया बम्पर लीन प्रोत्साहन योजना की घोषणा
  • छात्रों के सर्वांगीण विकास में प्रतियोगिताओं की भूमिका महत्वपूर्ण : पदाधिकारी
  • जन संवाद : जनता दरबार में आए 11 मामले
  • जनगणना 2027 सहित महत्वपूर्ण प्रशासनिक विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित
  • 54 मामलों की हुई सुनवाई, 39 का समाधान ऑन स्पॉट
  • सड़क सुरक्षा : एसडीओ व एएसपी ने किया निरीक्षण
  • मायूस चेहरे पर मुस्कान लौटाना हमारी शीर्ष प्राथमिकता : डॉ. नीरज
  • वैज्ञानिकों ने किया बीज प्रक्षेत्र का निरीक्षण
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » महाविनाश की दहलीज पर दुनिया : सुरेंद्र

महाविनाश की दहलीज पर दुनिया : सुरेंद्र

स्वार्थी व्यापारियों और तानाशाहों की सनक में मानवता तार तार
Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar12/04/2026Updated:13/04/2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
सुरेंद्र कुमार, राष्ट्रीय सेवा दल।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

ओईनी 24 समस्तीपुर। दुनिया आज एक ऐसे दोराहे पर खड़ी है जहाँ एक तरफ प्रगति के बड़े-बड़े दावे हैं, तो दूसरी तरफ महाविनाशकारी महायुद्ध की जलती हुई आग। सामरिक शक्ति के प्रदर्शन और वर्चस्व के इस अंधी दौड़ में ग्लोबल वार्मिंग, कार्बन उत्सर्जन पर नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण जैसी बातें मीलों पीछे छूट गई। ऐसे में तार तार हो रहे मानवता की किसी को फिक्र कहां है।

वैश्विक संकट से व्यथित समस्तीपुर के प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता और राष्ट्र सेवा दल (बिहार) के प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुमार ने दुनिया के वर्तमान हालात के परिपेक्ष्य में उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने विकसित देशों के सत्ताधीशों की मंशा पर ही सवालिया निशान छोड़े।

हथियारों की नुमाइश और वर्चस्व विस्तार महाविनाश का आमंत्रण  :

श्री कुमार ने वैश्विक राजनीति के गिरते स्तर पर चिंता जताते हुए बाजारवाद और निरंकुश सत्ता का गठजोड़ घातक बताया। उनके मुताबिक, “आज दुनिया की लोकतांत्रिक सरकारें ‘बाजारवादी मानसिकता वाले स्वार्थी नीति-निर्धारकों‘ की कठपुतली बन चुकी हैं। सत्ता जब जनसेवा के बजाय व्यापारिक मुनाफे और साम्राज्यवादी विस्तार की सोच से ग्रस्त हो जाती है, तो वह ‘निरंकुश’ हो जाती है। आज की सरकारें जिस हथियारों की नुमाइश और वर्चस्व विस्तार को ही राष्ट्रवाद समझ बैठी हैं, जबकि हकीकत में यह महाविनाश का आमंत्रण है।”

दुनिया की शांति और समृद्धि को लील रहा तानाशाही का वायरस :

सुरेन्द्र कुमार ने सवाल उठाते हुए कहा कि, “यदि विज्ञान और मानव संकल्प ने प्लेग, पोलियो, चेचक, हैजा और हाल ही में कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारियों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया, तो फिर हम इन ‘बेकाबू तानाशाहों’ और युद्धोन्मादी शासकों से मुक्ति पाने में अक्षम क्यों हैं? तानाशाही किसी वायरस से कम खतरनाक नहीं है, जो पूरी दुनिया की शांति और समृद्धि को लील रही है।”

युद्ध की भट्टी में झोंकी जा रही युवा ऊर्जा : 

इसी क्रम में उन्होंने कहा कि, पूरे प्रकरण में सबसे मर्मस्पर्शी पहलू युवाओं और बच्चों की अनदेखी है।” सुरेन्द्र कुमार ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि, ”दुनिया की आधी आबादी असीम ऊर्जा से ओतप्रोत युवाओं की है। लेकिन दुर्भाग्य ही है कि, उनकी आकांक्षाएं किसी भी सरकार के एजेंडे में नहीं हैं। उनकी ऊर्जा को नवीनतम तकनीक और सृजन में लगाने के बजाय युद्ध की भट्टी में झोंका जा रहा है।”

दुनिया में शांति की ‘गारंटी’ जरूरी :

उन्होंने कहा कि, “जब तक दुनिया में शांति की ‘गारंटी’ नहीं होगी, तब तक बचपन बचाओ आंदोलन या बाल शोषण मुक्त भारत की कल्पना साकार नहीं हो सकती। ऐसे में हम बाल मजदूरी, बाल विवाह और बाल यौन शोषण जैसे जघन्य अपराधों को कभी समाप्त नहीं कर पाएंगे। इसलिए अग्रणी देशों को विश्व शांति की गारंटी देनी होगी।”

वैकल्पिक मार्ग – शांति, सद्भाव और गांधीवाद :

श्री कुमार ने शांति, सद्भाव और गांधीवाद को वैकल्पिक मार्ग बताते हुए विश्व के तमाम साम्यवादी, समाजवादी और गांधीवादी विचारधारा के लोगों से अपील की है कि, “वे युद्ध के उन्माद के खिलाफ एकजुट हों।” उन्होंने जोर दे कर कहा कि, “असली ‘सामरिक प्रदर्शन’ हथियारों की प्रदर्शनी नहीं, बल्कि बच्चों के लिए सुरक्षा और संरक्षण के साधन जुटाना होना चाहिए। विश्व को महाविनाश से बचा सकती है।”

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Gandhivad Rastriy Sewa Dal Surendr Kumar
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

यह विभिन्न संस्कृतियों के बीच सिनेमा के माध्यम से संवाद स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर – अमोल भगत

13/03/2026

शिक्षामित्रों के नियमितीकरण पर दो माह में निर्णय ले सरकार – उच्च न्यायालय

11/03/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?