Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • इंटरनेट का लाभ उठाने के लिए समझदारी और सावधानी जरूरी : डॉ. शशि
  • एचआईवी प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव समाप्त करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी : निशांत कुमार,
  • राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, प्रतियोगिता 1 से 6 नवंबर तक
  • मिलावटी एवं एक्सपायर खाद्य सामग्री के विरुद्ध खाद्य विभाग की सख्ती जारी, कई प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस
  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिसंबर से सजेगा किसान मेला, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा विश्वविद्यालय
  • दरभंगा स्नातक/शिक्षक निर्वाचन 2026 : बूथ नंबर 60 पर 20 मतों का अंतर, हुई वोटों की हेराफेरी या मानवीय त्रुटि, जिम्मेदार कौन?
  • पर्व त्योहार के अवसर पर सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी शीर्ष प्राथमिकता : निशांत
  • खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सख्त : पटना में 5 बेकरी प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग न की कार्रवाई, एक्सपायरी सामग्री नष्ट
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » ऊमस भरी गर्मी से अनशनकारियों की स्थिति बिगड़ी, मंच ने दी ताबड़तोड़ आंदोलन की चेतावनी,

ऊमस भरी गर्मी से अनशनकारियों की स्थिति बिगड़ी, मंच ने दी ताबड़तोड़ आंदोलन की चेतावनी,

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar23/09/2025No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
अनशन पर बैठे मंच के सदस्य।

ओइनी न्यूज नेटवर्क।

Oini24 डेस्क समस्तीपुर । समस्तीपुर रेल कारखाना में पीओएच डब्बा निर्माण कार्य शुरू करने, भोला टाकीज-मुक्तापुर-अटेरन चैक, दलसिंहसराय, पूसारोड रेल गुमटी पर औवरब्रीज निर्माण कार्य शुरू करने, कर्पूरीग्राम-ताजपुर-भगवानपुर, केबल स्थान-कर्पूरीग्राम एवं दलसिंहसराय-पटोरी, मुक्तापुर-कुशेश्वर धाम नई रेल लाईन योजना को मंजूरी देने, माधुरीचैक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार करने, रेल अस्पताल को केंद्रीय अस्पताल का दर्जा देने आदि मांगों को लेकर रेल विस्तार एवं विकास मंच के बैनर तले रेल कारखाना पर उपेंद्र राय, रामविनोद पासवान एवं अशोक राय द्वारा 22 सितंबर से शुरू अनिश्चितकालीन आमरण अनशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।

इस अवसर पर जीबछ पासवान की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसका संचालन रघुनाथ राय ने किया। लोक उपक्रम मोर्चा के शशिभूषण शर्मा, भाकपा माले के उमेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार सिंह, राजद के राकेश ठाकुर, रेलकर्मी अरविंद कुमार, पिंकू पासवान, ट्रेड यूनियन नेता संतोष कुमार निराला, आदि ने सभा को संबोधित किया।

अपने संबोधन में ट्रेड युनियन नेता श्री निराला ने कहा कि ने कहा कि चीनी मिल, पेपर मिल की तरह रेल प्रशासन समस्तीपुर रेल कारखाना को खत्म करने की साजिश कर रही है। रेल विस्तार एवं विकास मंच रेल प्रशासन के इस मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगी। पीओएच डब्बा निर्माण के लिए 8साल पुर्व आवंटन और रूपये निकासी के बावजूद डब्बा निर्माण कार्य शुरु नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि कभी जगह कम होने का बहाना तो फिर कभी जांच कमिटी का बहाना बनाकर पीओएच डब्बा निर्माण कार्य शुरू कराने से रेल प्रशासन भाग रही है और भागते रेल प्रशासन को पकड़ने के लिए मंच रेल कारखाना पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया गया है।

इस दौरान अनशनकारी उपेंद्र राय, रामविनोद पासवान एवं अशोक राय ने मांग माने जाने या जान जाने तक अनशन जारी रखने का संकल्प जिले के तमाम संगठनों, दलों व संस्थाओं सहित जिला वासिंयों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

उधर भीषण गर्मी के कारण अनशनकारियों की स्थिति बिगड़ने एवं रेल प्रशासन द्वारा अनशनकारियों की सुध नहीं लेने से आक्रोशित मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने आधे दर्जन ताबड़तोड़ आंदोलन की घोषणा की। जिसमें 24 सितंबर को 2 बजे से पूतला दहन करने, 25 सितंबर को शाम 5 बजे से मशाल जुलूस निकालने, 26 सितंबर को 12 बजे से डीआरएम के समक्ष प्रदर्शन करने, 27 सितंबर को 12 बजे से रेल हड़ताल करने आदि आंदोलन शामिल है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Rail Vikas Manch Samastipur Samastipur Rail Division
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, प्रतियोगिता 1 से 6 नवंबर तक

26/10/2026

दरभंगा स्नातक/शिक्षक निर्वाचन 2026 : बूथ नंबर 60 पर 20 मतों का अंतर, हुई वोटों की हेराफेरी या मानवीय त्रुटि, जिम्मेदार कौन?

25/10/2026

पर्व त्योहार के अवसर पर सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी शीर्ष प्राथमिकता : निशांत

25/10/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?