ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 पूसा। अगले 5 दिनों में मौसम का मिजाज बदला बदला से दिख सकता है। तापमान में हल्की गिरावट और आसमान में बादलों के कारण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
पूर्वानुमान :
इस बाबत डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा केग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी 17 मई तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के प्रायः सभी जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा।
बारिश के कारण गिरेगा तापमान :
इस अवधि में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। खासकर 14 और 15 मई को कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आने के आसार हैं। जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है।
तापमान और आर्द्रता :
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 75 से 80 प्रतिशत और दोपहर में 30 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना जताई गई है।
हवा की रफ्तार और दिशा :
इस अवधि में हवा की गति 14 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहने का अनुमान है, जो पूरब दिशा से चलेगी।
सलाह :
कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को मौसम को ध्यान में रखते हुए खेतों में आवश्यक कार्य करने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।