
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। जिला जदयू में तानाशाही या कहें राजशाही का बोलबाला है, कार्यकर्ता की कोई कद्र नहीं रह गई। एक राजा है एक रानी है, बाकी सभी कार्यकर्ता गुलाम हैं। वहीं प्रदेश नेतृत्व चमचों से घिरा है। मुख्यमंत्री जी के एक इशारे पर मैने नौकरी से इस्तीफा दे दिया, मगर राजा रानी के आगे पार्टी केलिए मेरा 25 सालों का समर्पण फीका पर गया।
जनसुराज पार्टी के समस्तीपुर प्रत्याशी प्रख्यात समाजसेवी चिकित्सक डाॅ मनोज कुमार सिंह ने नामांकन से पुर्व संध्या पर हरपुर एलौथ स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित अपने पहले प्रेस वार्ता में जदयू से जनसुराज के उम्मीदवारी तक के सफर के बारे में बताते हुए उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि विकास केलिए बदलाव जरूरी है और समस्तीपुर की जनता बदलाव चाहती है। उसे बदलाव चाहिए। मौजूदा विधायक पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि जनता उन्हें विगत तीन बार से सदन में भेजती रही है मगर वे भी कुछ खास लोगों के बीच सिमट कर रह गये हैं।
जनसुराज से टिकट के दावेदारों में टिकट बंटवारे के बाद व्याप्त असंतोष और विरोध प्रदर्शन से जुडे सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जनसुराज एक बडा परिवार है। बिहार में शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य केलिए, श्रम एवं प्रतिभा के पलायन पर अंकुश लगाने केलिए बदलाव के मुद्दे पर हम सभी एक जुट हैं। जो नाराजगी है दूर कर लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लक्ष्य एक है, उद्देश्य एक है तो नाराजगी अधिक दिन नहीं टिक सकती। अंत में उन्होंने कहा कि जनसुराज के पदाधिकारियों की मौजूदगी में 16 अक्टूबर गुरूवार को वे नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। मौके पर अमित गुजन सहित कई जनसुराजी मौजूद थे।