
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। गुरूवार को आयोजित बिहार विधासभा चुनाव 2025 के मद्देनजर मतदान एवं मतदान सामग्री जमा करने की प्रक्रिया के सुचारू एवं सुव्यवस्थित निष्पादन को लेकर यातायात नियंत्रण केलिए आवश्यक सुझाव जारी किए गये हैं। जिसके अनुसार
01) बड़े वाहनों का परिचालन मतदान (06.11.25) के दिन शहरी क्षेत्र में प्रातः 5 से लेकर 07.11.25 को प्रातः 5 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा तथा वे वैकल्पिक मार्ग को अपनाएँगे।
02) चाँदनी चैक, जीतवरपुर से समस्तीपुर कॉलेज की तरफ सभी तरह की गाड़ियों का परिचालन बंद रहेगा तथा वे वैकल्पिक मार्ग अपनाएँगे ।
03) मगरदही घाट से बाजार की तरफ सभी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा । यह मार्ग समस्तीपुर कॉलेज- कन्हैया चैक-बड़ी दुर्गा स्थान- गणेश चैक- मगरदही घाट होते हुए मतदान की गाड़ियों के निकासी के लिए चिह्नित है। 04) शव वाहन, एम्बुलेंस इत्यादी इमरजेंसी सेवाओ की गाड़ियों के लिए पर कोई प्रतिबंध लागू नहीं है।