

ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक व कलात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को तरासने केलिए प्रसिद्ध शहर के गौरव सिटी सेंट्रल स्कूल, के सभी शाखाओं मोहनपुर रोड, भूईधारा, जितवरिया, नकटा एवम् मूसापुर में आज विद्यार्थियों के बीच दीया मेकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण के अनुकूल दीपावली मनाने की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक संजीव कुमार पांडेय द्वारा किया गया।
उन्होंने कहा कि “दीया बनाना केवल एक कला नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति और परंपरा से जुड़ने का माध्यम है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, आत्मविश्वास और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं।” विद्यालय के वरिष्ठ प्राचार्य श्री सी. के. ठाकुर ने विद्यार्थियों के सुंदर प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अवसर छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं।
इस प्रतियोगिता में छात्र एवं छात्राओं में स्वर्णिका, श्रे्या, जिगर, शुभम, नव्या, नमन, सोना, वंदना एवं आयशा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए रंग-बिरंगे और आकर्षक दीयों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे सभी शिक्षकों ने सराहा।
कार्यक्रम के संचालन एवं समन्वय में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में अंजली, बेबी, अमृता, रत्ना, पूनम एवं नवनीत का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर सभी शाखाओं के प्राचार्य में मुल्लाथारा कविथा करुणाकरण, श्याम कुमार चैरसिया, सुषमा ठाकुर, सुप्रिया झा एवं रूपांजलि कुमारी विद्यालय प्रबंधक मनीष भारद्वाज, शैक्षणिक प्रभारी राधेश्याम, तथा सीसीएस को-ऑर्डिनेटर राहुल पांडेय भी उपस्थित रहे।
