
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। एस. के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन एस.के. मंडल के जन्मदिन के अवसर पर समूह की ओर से एक महत्वपूर्ण सामाजिक एवं शैक्षणिक पहल की घोषणा की गई। जिसमें समूह के अंतर्गत संचालित 5 संस्थानों में अध्ययनरत कुल 25 विद्यार्थियों को “एस. के. मंडल छात्रवृत्ति योजना” के तहत पूर्ण रूप से निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।
ग्रुप के चेयरमैन एसके मंडल ने इस विशेष छात्रवृत्ति योजना की घोषणा करते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत चयनित छात्रों को ओ.टी. असिस्टेंट, डी.एम.एल.टी., तथा ड्रेसर जैसे प्रमुख चिकित्सा एवं पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में निःशुल्क शिक्षा और प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
बताते चलें कि गुरुवार को सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों को उच्च गुणवत्ता पूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान कर उनके सपने साकार करने केलिए संकल्पित एसके मंडल ग्रुप ऑफ इनस्टीच्यूशन्स के चेयरमैन एसके मंडल का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर उक्त घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि यह योजना एस. के. मंडल ग्रुप के अंतर्गत संचालित 5 संस्थानो यथा,
1) कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस, समस्तीपुर, 2) विद्यापति इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, समस्तीपुर, 3) कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस, पूर्णिया, 4) कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, पटना, और 5) कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, मधेपुरा में लागू होगी।
श्री मंडल ने कहा कि इस छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को उच्च गुणवत्ता पूर्णशिक्षा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। हमारा लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में इस योजना का दायरा बढ़ाया जाए ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसका लाभ प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर समूह के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने चेयरमैन श्री एस. के. मंडल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके इस प्रेरणादायक एवं समाजोपयोगी कदम की सराहना की और कहा कि यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण है।