जिलाध्यक्ष ने कहा :— असल विकास का रस्ता घर घर स्कूल का बस्ता को जन जन की आवाज बनाने के बाद ही पूरा आकार लेगा हमारा लक्ष्य


ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बिहार को पूर्ण आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए बदलाव की जो मशाल हमारे नेता प्रशांत किशोर जी ने जलाई है वह जलती रहे। याद रखिए, दो साल की तपस्या के बाद बीते एक साल के सफर में लोग हमारी तरफ एक उम्मीद से देख रहे हैं। इसलिए आईए प्रशान्त किशोर और जनसुराज के प्रति लोगों के भरोसे की रक्षा का संकल्प लें।
याद रखिए हमारी जिम्मेदारी बढी है, परीक्षा कड़ी है, समय कम है, अतः जिन साथियों को जो जिम्मेदारी दी गई है उसे अविलंब पूरा कर कार्यालय को उपलब्ध करा दें। गुरूवार को रिमझिम फुहार के बीच शहर के हरपुर एलौथ स्थित जनसुराज कार्यालय पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह का विधिवत उद्घाटन करते हुए जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि असल विकास का रस्ता घर घर स्कूल का बस्ता को जन जन की आवाज बनाने के बाद ही हमारा लक्ष्य पूरा आकार लेगा और जब बिहार से श्रम और प्रतिभा का पलायन रुक जाएगा तब जा कर बनेगा पूर्ण आत्मनिर्भर बिहार और तब जा कर हमारे नेता प्रशांत किशोर का संकल्प पूरा होगा।
बताते चलें कि बिहार में परिवर्तन की बयार बन कर लोगों के दिलों दिमाग में बसने वाली जन सुराज पार्टी का पहला स्थापना दिवस जिले के सभी अनुमंडल में समारोह पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में शहर के हरपुर एलौथ स्थित जन सुराज जिला कार्यालय के सभागार में स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह का संचालन किसान मोर्चा जिला महामंत्री प्रभात कुमार राय ने किया।
इस अवसर पर सबसे पहले जिलाध्यक्ष सहित चेतना झांब, रामचंद्र सिंह निषाद, सहित तमाम जन सुराजियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, स्व लाल बहादुर शास्त्री, एवं भीम राव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने उद्घाटन भाषण मे जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने विजयदशमी, गांधी जयंती, लालबहादुर शास्त्री जयंती और जन सूराज पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि,
पार्टी गठन के बाद महज एक वर्ष की छोटी अवधि में आपके सम्मान, सहयोग, समर्थन और समर्पण के दम पर जन सुराज पार्टी मजबूती से उभरी है और बिहार को खोखला करने वाली ताकतों के रातों का चैन और आंखों की नींद छीन ली है।
शुरू में हमे चुनावी कुकुरमुत्ता कहने और दूसरे दलों की बी टीम कहने वाले लोगों को अब अपने पांव तले की जमीन खिसकती दिखने लगी है। जो हमारी अनदेखी करते थे आज उन सबकी जुबान पर जनसूराज और हमारे नेता प्रशांत किशोर का ही नाम है। यह हम जन सुराजियों की पहली जीत है। इसके लिए आप सभी को बधाई।
आज स्थापना दिवस पर आप सभी से आग्रह पूर्वक अपील करना चाहता हूं कि आइए हम सभी मिल कर लोगों को यकीन दिलाएं कि जन सुराज पार्टी सिर्फ राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक ऐसा मुहिम है जो उनके, उनके बच्चों और उनके अपनों के बेहतर कल की गारंटी देता है। मौके पर राम बालक पासवान, अमर कुमार राय, भूपेन्द्र प्रसाद यादव, साकेत सिंह, मनीष भारती, गोविंद कुमार, वसीम रजा, श्याम किशोर चैधरी, संजू राय, सज्जन मिश्रा, हरेन्द्र कुमार, हरेन्द्र कुमार आदि सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।