Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अधिकाधिक विवादित व लंबित मामलों का लोक अदालत के माध्यम से निपटारा करें सुनिश्चित : समीर कुमार,
  • बी.एम.ए. कॉलेज में होगी विज्ञान और वाणिज्य संकाय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई, मिली स्वीकृति
  • कड़ी चौकसी और निरंतर गश्ती के पुलिसिया दावों की खुली पोल
  • मुसहर व कुरेड़ी समुदाय के बच्चों केलिए खुला मुफ्त शिक्षा केंद्र
  • पृथ्वी दिवस पर वर्चुअल मीट में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • स्वस्थ बचपन को लेकर प्रशासन गंभीर, निरीक्षण का सिलसिला जारी
  • जीविका के सहयोग से हुआ स्व गणना कार्यक्रम का आयोजन
  • बच्चों व शिक्षकों ने अगली पीढ़ी हेतु सुरक्षित पृथ्वी बनाने का लिया संकल्प
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » अधिकाधिक विवादित व लंबित मामलों का लोक अदालत के माध्यम से निपटारा करें सुनिश्चित : समीर कुमार,

अधिकाधिक विवादित व लंबित मामलों का लोक अदालत के माध्यम से निपटारा करें सुनिश्चित : समीर कुमार,

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से विशेष बैठक आयोजित
Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar24/04/2026Updated:24/04/2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
संबोधित करते डालसा अध्यक्ष व अन्य।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 समस्तीपुर। “राष्ट्रीय लोक अदालत आम जनता के लिए सुलभ, त्वरित और किफायती न्याय का प्रभावी मंच है, जहां आपसी सहमति से विवादों का निपटारा किया जाता है। इससे न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम होता है और पक्षकारों को शीघ्र राहत मिलती है। इसलिए अधिकाधिक विवादित व लंबित मामलों का लोक अदालत के माध्यम से निपटारा सुनिश्चित करें।”

डालसा अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समीर कुमार ने गुरुवार को आयोजित विशेष बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन में उक्त बातें कही। 

अधिकाधिक मामलों का निपटारा हो सुनिश्चित :

इस दौरान उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि, “वे अपने-अपने बैंकों से संबंधित ऋण वसूली, एनपीए एवं प्री-लिटिगेशन आदि मामलों की सूची तैयार कर लोक अदालत में प्रस्तुत करें, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निपटारा सुनिश्चित हो सके।”

राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों के प्रति करें जागरूक :

साथ ही उन्होंने अन्य विभागीय अधिकारियों को भी आम नागरिकों को राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों के प्रति जागरूक कर अपने विभाग से संबंधित लंबित एवं विवादित मामलों को चिन्हित कर अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत में लाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को : 

बताते चलें कि, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान में 9 मई 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए व्यवहार न्यायालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 

अधिकारियों ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन :

बैठक में बीमा क्लेम, ई-चालान एवं नीलम वाद जैसे विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। अंत में, सभी उपस्थित अधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में शामिल पदाधिकारी।

उपस्थिति : 

बैठक में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार सिंह, द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य प्रकाश शुक्ला, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार मनोज कुमार सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी, विभिन्न बैंकों के अधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

DALSA Samastipur Rashtriy Lok Adalat Samir Kumar
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

जीविका के सहयोग से हुआ स्व गणना कार्यक्रम का आयोजन

22/04/2026

पृथ्वी की रक्षा प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी : कादरी

22/04/2026

हाजमा नै लई छई रुपैया.. आदि गीतों से रानी झा ने बांधा समां

21/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?