ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल मुक्तापुर समस्तीपुर में 76वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। छात्रों द्वारा तैयार की गई विशाल झाँकी ने सभी का मन मोह लिया। भारतीय राज्यों की विविधता को दर्शाती झाँकी में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विशेषताओं को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य गंगा नारायण झा द्वारा झंडोत्तोलन के साथ किया गया। राष्ट्रगान एवं तिरंगे को सलामी देने के बाद प्राचार्य श्री झा ने अपने संबोधन में छात्रों को देश के प्रति समर्पित रहने और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाता है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ और सबसे बड़ लिखित संविधान है। यह सिर्फ एक ग्रंथ नहीं हमारा मान, सम्मान और अभिमान है। इस दौरान संविधान सृजन में देश के प्रथम राष्ट्रपति देश रत्न डाॅ राजेन्द्र प्रसाद और प्रथम कानून मंत्री एवं संविधान के लेखक बाबा साहेब डाॅ भीमराव अंबेडकर को याद किया गया।
तदुपरान्त सवर्प्रथम छात्रों द्वारा अनेकता में एकता विषय पर झाँकी तैयार की गई। इसमें वर्ग अष्टम से पंजाब – राज्य का किंशु कुमारी, गुजरात – राज्य का करुणा सिंह, पश्चिम बंगाल – राज्य का ओजस्वी रॉय, महाराष्ट्र – राज्य का कुमारी स्मिर्ति, उत्तर प्रदेश – राज्य का अजरा ग़ज़ल, बिहार – राज्य का अपुर्वा, एवं तमिलनाडु – राज्य का मान्यता राज ने प्रतिनिधित्व किया वही दूसरी ओर भारत माता के रूप मे साक्षी आर्यन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। झाँकी में विभिन्न राज्यों की वेशभूषा, लोक नृत्य और वास्तुकला को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया गया।
झंडोत्तोलन के पश्चात विद्यालय मे आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में वर्ग नर्सरी से नौवी के छात्रों ने भाग लिया अभिनव, खुशी, बाज़्गा, अवधेश ने अपने प्रभावी भाषण तथा आरोही, स्वाति, अरिबा, राधिका, अनुष्का, रिया, शुहाना, नैंसी, आराध्या, राशि आदि ने देशभक्ति आधारित गीतों जैसे ओम मंगलम मिशन, लन्दन देखा, जहाँ डाल डाल पड़, बूंद बूंद मिल के आदि पर एकल एवम सामूहिक नृत्यों के द्वारा पूरे विद्यालय परिसर को देशभक्ति के रंग से सराबोर कर दिया।
मौके पर शिक्षाविद राजा राम सिंह, डाॅ नवल किशोर सिंह एवं उप-प्राचार्य डॉली कुमारी दास, प्रबंधक मो सर्फे के अलावा शिक्षक, अभिभावक और बड़ संखया में छात्र छात्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक इश्तेयाक अनवर एवं प्रबंध निदेशक मो० राशिद ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।