
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनसुराज पार्टी के नेताओं ने लोगों को अपने अधिकार के प्रति जागरूक करने हेतु जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
इसी कड़ी में समस्तीपुर जिले के उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज पार्टी के संभावित भावी विधायक प्रत्याशी राजू सहनी ने गुरुवार को अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ, हरपुर रेवाड़ी, डढिया मुरियारो, अंगारघाट, चैता उतरी व चैता दक्षिणी सहित कई गांवों में पहुंचकर आम लोगों को जनसुराज पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया।
बताते चलें कि जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के निदेशानुसार श्री साहनी ने 6 दिवसीय बिहार बदलाव यात्रा के दौरान उजियारपुर विधानसभा में सघन जनसंपर्क सह जन संवाद अभियान चलाया।
इस दौरान श्री सहनी ने लोगों को जनसुराज पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया और कहा कि शिक्षा से ही बदलाव मुमकिन है। इसलिए हम सभी को समझना होगा कि असल विकास का रस्ता घर घर स्कूल का बस्ता ही है।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रमुख वादों में युवाओं का पलायन रोकना, 15 साल तक के बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा, बुजुर्गों को 2 हजार मासिक पेंशन और किसानों की आय बढ़ाना आदि शामिल है।
साथ ही महिलाओं को सरकारी गारंटी पर सस्ता ऋण देने का वादा भी किया गया है। जनसंपर्क अभियान मेंजनसुराज पार्टी के विधानसभा प्रभारी श्याम गिरी, मंडल अध्यक्ष पप्पु गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, सहनवाज, प्रखंड संयोजक लक्ष्मण सहनी, जितेन्द्र कुमार, घुरण सहनी, सूखलाल सहनी, बहादुर सहनी, मदन सहनी सुनिल कुशवाह महा शंकर चौधरी,सुनीता शर्मा,अजय कुमार,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे,