
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 मुंगेर। मुंगेर विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज शतरंज टूर्नामेंट में आरडी एंड डीजे कॉलेज का जलवा रहा जिसमें महिला और पुरुष दोनों वर्गों में उक्त कॉलेज के छात्र छात्राओं ने अपने शानदार खेल से खिताबी जीत दर्ज की।
इंटर कॉलेज शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन :
बताते चलें कि, मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर के स्पोर्ट्स कैलेंडर 2025-2026 के अनुसार क्रीड़ा परिषद आरडी एंड डीजे कॉलेज द्वारा इंटर कॉलेज शतरंज टूर्नामेंट बॉयज कॉमन रूम में आयोजित किया गया।
अतिथियों का स्वागत और उद्घाटन:
इस बाबत जानकारी देते हुए क्रीड़ा सचिव मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि, इस शतरंज टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में 5 एवं महिला वर्ग में चार टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार, विशिष्ट अतिथि डीएसडब्ल्यू प्रो. (डॉ.) महेश्वर मिश्रा, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) घनश्याम राय और आरडी एंड डीजे कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) बिजेंद्र कुमार मौजूद थे। अतिथियों के स्वागत अभिनंदन और संयुक्त रूप से टूर्नामेंट के उद्घाटन के उपरांत
कुलपति व डीएसडब्ल्यू ने क्या कहा :
अपने संबोधन में कुलपति ने कहा कि शतरंज खेल मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी है। यह खेल छात्र-छात्राओं में तार्किक क्षमता को मजबूत करता है। वहीं डीएसडब्ल्यू ने कहा छात्र-छात्राओं को टूर्नामेंट में सहभागिता के लिए प्रोत्साहित करना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है।
टूर्नामेंटों में प्रत्येक कॉलेज की प्रतिभागिता अनिवार्य – कुलसचिव :
अपने संबोधन में कुलसचिव डॉ. राय ने कहा कि आगामी सत्र से विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में प्रत्येक कॉलेज को प्रतिभाग करना अनिवार्य होगा। ताकि पढ़ाई के साथ–साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी प्रतिस्पर्धी वातावरण का निर्माण व संवर्धन किया जा सके।
बॉयज कॉमन रूम को क्यों किया गया रिनोवेट :
डीजे कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) बिजेंद्र कुमार ने कहा कि कॉलेज के स्पोर्ट्स काउंसिल की टीम खेलकूद की गतिविधियों को सक्रिय करने के लिए प्रतिबद्ध है। जीवन भी एक शतरंज का खेल है जिसमें सब की बराबर अहमियत होती है। कॉलेज का बॉयज कॉमन रूम इंडोर गेम्स को बढ़ावा देने के लिए रिनोवेट किया गया है।
कौन थे ऑब्जर्वर एवं रेफरी :
इस टूर्नामेंट के ऑब्जर्वर जेएमएस कॉलेज के डॉ. कंचन सिंह और सिलेक्टर जमालपुर कॉलेज जमालपुर के डॉ चंदन कुमार थे। इस टूर्नामेंट के आर्बिटर अथार्त रेफरी के रूप में गुलशन कुमार, अभिषेक राज शाहिद हुसैन और आयुष कुमार निर्णायक की भूमिका में थे।
विजेता व उपविजेता हुए सम्मानित :
शतरंज टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर विजेता और कोशी कॉलेज खगड़िया उपविजेता रहा। वहीं महिला वर्ग में शतरंज टूर्नामेंट का विजेता आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर और उपविजेता बीआरएम कॉलेज मुंगेर रहा। सभी विजेता एवं एवं उपजिताओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें ट्रॉफी भी प्रदान की गई।
समापन सत्र में विश्वविद्यालय के पदाधिकारी रहे मौजूद :
टूर्नामेंट का संयोजन एवं संचालन मुनींद्र कुमार सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मुंगेर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ संजय मांझी ने किया। समापन सत्र में मुंगेर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू, डीजे कॉलेज के प्राचार्य, मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव के साथ सभी टीम के टीम मैनेजर और कोच मौजूद रहे।
आयोजन की सफलता के सहकार :
टूर्नामेंट को सफल बनाने में विभिन्न कॉलेजों के टीम मैनेजर, कोच और डीजे कॉलेज के क्रीड़ा परिषद की टीम में डॉ. अनिश अहमद, रजनीश कुमार, करण कुमार, एवं ओम सिंह की अहम भूमिका रही।