
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । चंदौली पंचायत में किसानों की आबादी अधिक है। उनके स्वास्थ्य की फिक्र करना भी पैक्स की जिम्मेदारी है। इसी लिये चंदौली के लोगों को कम मुल्य पर बेहतरीन दवा उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता है।
उदघाटन समारोह के बाद ग्रामीणों व अतिथियों को संबोधित करते हुए चंदौली पैक्स सह पूसा प्रखण्ड व्यापार मंडल अध्यक्ष सह जन औषधि केन्द्र के संचालक प्रेम कुमार झा उर्फ मुन्ना ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह पहल लोगों के स्वास्थ्यके अधिकार की सुरक्षा केलिए समर्पित है। इसकी सफलता केलिए अधिक से अधिक से लोगों को जेनेरिक दवाओं के बारे में जागरूक करने की जरूरत है।
श्री झा ने कहा कि अभी भी लोगो के मन में जन औषधि केन्द्रों पर मिलने वाली जेनेरिक दवाओं के प्रति कई प्रकार की बेवजह अवधारणायें फैली हैं। क्योंकि ये बाजार में मिलने वाली बडी बडी कंपनियों की दवाओं से काफी सस्ती होती हैं। ये अवधारणायें उन अफवाहों के कारण हैंक जो बडी बडी कंपनियों द्वारा अपना सामान बेचने केलिए फौलाई गई हैं।। उसमें जरा भी सच्चाई नहीं है।

बतातें चलें कि आम आदमी के उत्तम स्वास्थ्य के अधिकार की रक्षा केलिए उच्च गुणवत्ता वाली सस्ती जेनेरिक दवाइयों को जन जन तक पहुंचाने की केन्द्र सरकार की मुहिम के तहत शुक्रवार को जिले के पूसा प्रखंड स्थित चंदौली प्राथमिक कृषि साख सोसायटी लिमिटेड में जन औषधि केंद्र का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर सबसे पहले प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजीव नयन, एंव जिला सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय, आदि ने करतल ध्वनि के बीच संयुक्त रूप से फीता काट कर केन्द्र का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद ने कहा कि
मौके पर जिला अंकेक्षण पदाधिकारी राजेश कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रविश कुमार रवि, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक शाखा प्रभारी मनीष कुमार वर्मा, कोआडी पैक्स अध्यक्ष भूषण कुमार, दिघरा पैक्स अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, बथुआ से प्रमोद शर्मा, दक्षिणी हरपुर से अरूण राय, ठहरा से जनार्दन प्रसाद सहित सभी पैक्स अध्यक्ष एवं प्रद्युम्न राय, जवाहर झा, अशोक कुमार झा, अरूण कुमार झा, उमेश राय, श्याम कुमार झा, सहित सैकडो ग्रामीण मौजूद थे।