
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 मुंगेर। गुरुवार को राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना के पत्रानुसार 29 वाँ राष्ट्रीय युवा उत्सव-2026 अंतर्गत विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता के अन्तर्गत स्टेज-3 Viksit Bharat PPT Challenge हेतु बिहार से 20 Jury member की सूची उपलब्ध कराने को निर्देश दिया गया है।
इस संबंध में सचिव, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त पत्र के अनुसार 29वाँ राष्ट्रीय युवा उत्सव-2026 अंतर्गत विकसित भारत यंग लीडर्स डॉयलॉग (Viksit Bharat Young leaders Dialogue) हेतु Viksit Bharat PPT Challenge का आयोजन किया जा रहा है।
इसके अंतर्गत स्टेज-3 Viksit Bharat PPT Challenge का आयोजन दिनांक 09 एवं 10 दिसम्बर 2025 तक भारतीय नृत्य कला मंदिर (बहुद्देशीय सांस्कृतिक परिसर) पटना में कराया जाना है।
स्टेज-3 के लिए 10 tracks हेतु प्रत्येक के लिए 2-judge bench jury की आवश्यकता है, जो academic, professional and policy making क्षेत्रों से होने चाहिए।
विकसित भारत पीपीटी चैलेंज राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु 2 Judge bench jury के रूप में मुंगेर विश्वविद्यालय से आरडी एंड डीजे कॉलेज के प्रोफेसर डॉ विद्या कुमार चौधरी को चयनित किया गया है।
यह ज्ञातव्य है कि स्टेज वन के अंतर्गत विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग में क्विज प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को द्वितीय स्टेज में निबंध प्रतियोगिता में शामिल होना था।
स्टेज 2 के अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के निबंध प्रतियोगिता के मूल्यांकन हेतु मुंगेर विश्वविद्यालय से कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह, डॉ प्रियंरंजन तिवारी, डॉ मुकेश कुमार को मूल्यांकनकर्ता के रूप में नामित किया गया था। मुंगेर विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी ने उनके चयन पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दिया है।
मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ संजय कुमार ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि मुंगेर विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई युवाओं के प्रतिभा को निखारने के लिए हर संभव योगदान करता है। जिसके परिणाम स्वरूप मुंगेर विश्वविद्यालय ने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
वहीं मुंगेर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो डॉ महेश्वर मिश्रा ने कहा कि छात्रों को माई भारत पोर्टल पर अपनी सक्रिय सहभागिता दिखाकर अधिक से अधिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर लाभान्वित होना चाहिए।
मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ घनश्याम राय ने कहा कि विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग के अंतर्गत तीनों स्टेज में युवा कौशल एवं डिजिटल दक्षता देखने को मौका मिलेगा।