
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर। पछिया हवा के संग हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना देखते हुए गर्मी और उपस से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
इस बाबत जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से विश्वविद्यालय के जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी -14 अगस्त, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार
पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं। अगले 24 से 72 घंटों में अनेक स्थानों पर हलकी से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है।
पूर्वी तथा पश्चिम चम्पारण जिलों में थोड़ी अधिक वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेतिसयस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 से 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 12 से 16 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से अगले तीन दिनो तक पछिया उसके बाद पूर्वा हवा चलने का अनुमान है।