
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। जिले में दो नये एक्सप्रेस-वे बनने का रास्ता साफ हो गया है। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार हल्दिया रक्सौल 57.7 किलोमीटर एक्सप्रेस वे के अलावा पटना पूर्णिया 62 किलोमीटर एक्सप्रेस-वे बनाने कवायद शुरू कर दी गई है।
दोनों एक्सप्रेस वे समस्तीपुर जिले के 117 गांव से होकर गुजरेगी। जिससे इन गांवों की दशा और दिशा दोनों बदल जाएगी। आवागमन की सुविधा सुलभ होने से इन इलाकों में विकास की नई बयार बहेगी।
जिला भू अर्जन विभाग ने दोनों एक्सप्रेस वे निर्माण को लेकर सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। बहुत जल्द ही दोनों एक्सप्रेस वे के लिए गजट जारी किया जाएगा।
इस बाबत जानकारी देते हुए जिला भू अर्जन पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बतलाया कि सरकार ने रक्सौल से हल्दिया बंदरगाह तक एक्सप्रेस-वे का निर्माण करने जा रही है। यह एक्सप्रेस वे समस्तीपुर जिले के पांच प्रखंडों से गुजरेगी।
जिले में इसकी कुल लंबाई 57.7 किलोमीटर होगी और यह 50 गांवों को प्रभावित करेगी। दरभंगा की ओर से यह एक्सप्रेस-वे कल्याणपुर प्रखंड के लदौरा गांव से समस्तीपुर जिला में प्रवेश करेगी और कल्याणपुर, रामपुरा, फुलहारा, बिरसिंहपुर, अजना अकबरपुर गजपति, बलभद्रपुर खजुरी, गोविंदपुर खजुरी, बांकीपुर, क्षटोल मथुरापुर, रामपुर कुसैया, हजपुरवा, मोहिउद्दीनपुर होकर गुजरेगी।
वहीं यह वारिसनगर प्रखंड के ताल कोरैया, परोरिया, लवहट्ठा, बलाही, मनवारा, जहांगीरपुर, शोभन, मशीना, पुरुषोत्तमपुर अन्नु, हरियाबाद चक्का गांव से गुजरेगी।
जबकि खानपुर प्रखंड में यह एक्सप्रेस वे सिरोंपट्टी, भूतलपुर, भोरेजयराम, तालडोरा, शाहपुर, बछौली, बिशनपुर सोंसा और उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, जेसीबी रहीमपुर, अंगार व चैती गांव से होकर गुजरेगी।
वहीं विभूतिपुर में यह एक्सप्रेस वे विभूतिपुर मुख्यालय होते हुए चांद सुरारी, चोरा टभका, खास टभका, बरियारपुर और राघोपुर हो कर यह सड़क बेगूसराय जिला में प्रवेश कर जाएगी। यह एक्सप्रेस वे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा।
दूसरी तरफ पटना -पूर्णिया एक्सप्रेस वे भी समस्तीपुर जिले से होकर गुजरेगी। यह एक्सप्रेस वे समस्तीपुर जिले में 62 किलोमीटर लंबी होगी और जिले के आठ प्रखंडों के 67 गांव को प्रभावित करेगी।
यह एक्सप्रेस वे समस्तीपुर जिले में वैशाली जिले के रास्ते मोरवा प्रखंड के हरपुर भिंडी से समस्तीपुर में प्रवेश करेगी और मोरवा प्रखंड के बुनाई बस्ती, लरूआ, सारंगपुर, धर्मपुर बांदे होते हुए सरायरंजन प्रखंड के हर लोचनपुर, भगवतपुर, सरायरंजन, झखरा, हरपुर बरहेत्ता, सुरमर, बाजिदपुर मेरी से होकर गुजरेगी।
उजियारपुर प्रखंड में यह एक्सप्रेस-वे बहादुर, चैता, चंदौली, महेसारी, विकासपुरी, अकहा बिशनपुर, छपरा, चक दौलत, बाजितपुर नजीरपुर, माधवपुर, सातनपुर, करिहारा , चांद चोर होते हुए विभूतिपुर प्रखंड के पटपरा, भरपूर, रुपौली खुर्द, कराई, शाहपुर पतोही गांव से गुजरेगी।
जबकि रोसरा प्रखंड में यह एक्सप्रेसवे महाबलीपुरम, जहांगीरपुर, सोनूपुर, भटटर, रामनगर, महमदपुर, पचगवान, जारही, हरपुर, बिरहा, पवरा, रसूलपुर धरहा, मोहिउद्दीन नगर, भढ़ोतर मोहम्मद नगर उर्फ़ रोसरा के रास्ते निकलेगी।
इसके अलावा सिंघिया प्रखंड के भीरर, लगमा, कुंडल, ममूरपुर, अररहि, कविलाषी होते हुए हसनपुर प्रखंड के नया नगर, डोढा, मंगलगढ़, खरहिअ, फुलहरा, बसंतपुर, बलभदारपुर 151, बलभदारपुर 152, बसंतपुर, नरपति नगर, जगन्नाथपुर व और गांव होते हुए यह एक्सप्रेस वे कुशेश्वर स्थान प्रखंड से दरभंगा में प्रवेश कर जाएगी।
जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने बतलाया कि इन दोनों एक्सप्रेस वे निर्माण को लेकर सर्वे व एलामेंट का काम पूरा कर लिया गया है। लोगों से आपत्ती लेने का काम शुरू किया जा रहा है। लोगों की अगर कोई शिकायत होगी तो उसे दूर किया जाएगा।
आपत्ति की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जल्द ही जमीन अधिग्रहण कर सड़क का निर्माण शुरू होगा। एक्सप्रेस वे निर्माण से आवागमन की सुविधा सुलभ होगी तो इलाके में विकास की गति तेज होगी।