
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर । नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान,भारत सरकार द्वारा संचालित नौ दिवसीय सौर ऊर्जा प्रशिक्षण कार्यक्रम शहर के बलिराम भगत महाविद्यालय समस्तीपुर में प्रशासनिक व विभागीय पदाधिकारियों की निगरानी में सफलता पूर्वक संपन्न हो गया।
इस अवसर पर सबसे पहले स्वागत सम्मान के पश्चात अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण समारोह के समापन सत्र का विधिवत उद्घाटन किया गया।
मुख्य अतिथि का संबोधन :
मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत “निसबड एवं एम.एन.आर.ई. डिपार्टमेंट भारत सरकार द्वारा आयोजित इस सौर ऊर्जा प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रशिक्षणार्थी कुशल उद्यमी बनेंगे। निसबड की टीम को सौर ऊर्जा प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशासन से पूर्ण सहयोग मिलेगा।”
निसबड के कॉर्डिनेटर दीपक कुमार व प्रशिक्षक अमित कुमार वर्मा ने अतिथियों का स्वागत व विषय प्रवेश कराते हुए सौर ऊर्जा प्रशिक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम संपन्न होने पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने प्रमाण पत्र प्रदान किया और बधाई सहित शुभकामनायें दी। धन्यवाद ज्ञापन प्रशिक्षक अमित कुमार वर्मा ने किया।
मौके पर नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार के राज्य प्रशिक्षक संजय कुमार तिवारी, रोटरी क्लब के फाॅर्मर प्रेसिडेंट केशव किशोर प्रसाद, अभिषेक आनंद, गजेंद्र कुमार,आदि मौजूद थे।