
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। जिला प्रशासन चुनाव उपरांत मतदान सामग्री की सुरक्षा और संरक्षा को लेकर पूरी तरह सजग एवं प्रतिबद्ध है। इसके तहत विधानसभा चुनाव 2025 का प्रथम चरण का मतदान संपन्न होने के उपरांत, समस्तीपुर कॉलेज परिसर में सीलबंद मतदान मशीनों (EVM/VVPAT) को सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए वज्रगृह (Strong Room) की सुरक्षा व्यवस्था का आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने गहन निरीक्षण किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने वज्रगृह की त्रिस्तरीय सुरक्षा का जायजा लिया और सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग, लॉग बुक का सत्यापन कर यह सुनिश्चित किया कि किसी भी तरह की सुरक्षा चूक न हो। उन्होंने विशेष रूप से वज्रगृह के मुख्य द्वार पर लगे डबल लॉकिंग सिस्टम और सुरक्षाकर्मियों की 24 घंटे की तैनाती की समीक्षा की।
श्री कुशवाहा ने मौके पर मौजूद दंडाधिकारियों और सुरक्षा बलों को सख्त निर्देश दिए कि वे निर्वाचन आयोग के ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का पालन करते हुए, मतगणना की अगली सूचना तक वज्रगृह की सुरक्षा को अभेद्य बनाए रखें।