
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। जिले के शिक्षा जगत के दो सहकार आमने सामने खड़े हैं। मॉडर्न साइंस कोचिंग के दो साझीदारों के बीच चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। जी हां ! शहर के मॉडर्न साइंस कोचिंग से जुड़ा मामला इन दिनों सुर्खियों में है।
आरोप पूरी तरह निराधार और तथ्य से परे :
इस मामले को लेकर ए. कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का खंडन किया और पूरे मामले पर अपना पक्ष सार्वजनिक किया। प्रेस वार्ता के दौरान श्री कुमार ने आरोप लगाया कि, “मॉडर्न साइंस कोचिंग के पार्टनर सचिन कुमार द्वारा उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार और तथ्यों से परे हैं।”
पर्याप्त दस्तावेज और साक्ष्य हैं मौजूद :
श्री. कुमार ने कहा कि, “कुछ लोग व्यक्तिगत कारणों और निजी स्वार्थों के चलते उनकी वर्षों की मेहनत से बनी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।” उन्होंने दावा किया कि, “उनके पास अपने पक्ष को साबित करने के लिए पर्याप्त दस्तावेज और साक्ष्य मौजूद हैं। जरूरत पड़ने पर वे इन साक्ष्यों को प्रशासन और संबंधित कानूनी अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।”
प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना उचित नहीं :
उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग करते हुए कहा कि, “सच्चाई सामने आने के बाद सभी तरह के भ्रम दूर हो जाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिना तथ्यों के किसी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना उचित नहीं है।”
पोस्टर से हटाई तस्वीर :
बताते चलें कि, पिछले दिनों मॉडर्न साइंस कोचिंग के संचालक सह निदेशक सचिन कुमार ने ए कुमार के एक कथित वीडियो, जिसमें श्री कुमार अपने साझीदार सचिन कुमार को बेईमान कह रहे हैं, को लेकर नाराजगी जताई थी और आरोप को निराधार बताते हुए उनके साथ किसी तरह का व्यावसायिक संबंध नहीं रखने की बात कही थी। इतना ही नहीं पोस्टर पर से श्री कुमार की तस्वीर भी हटाई थी। इस दौरान श्री सचिन ने श्री कुमार कई आरोप लगाए थे।
विवाद बना चर्चा का विषय :
हालांकि, श्री कुमार के प्रेस वार्ता में खुलासे के बाद इस मामले में मॉडर्न साइंस कोचिंग के संचालक सचिन कुमार की ओर से तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच यह विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है।
फलदाई बातचीत केलिए पारदर्शिता और ईमानदारी जरूरी :
इसी बीच इस खबर है कि, शिक्षा जगत के दो साझीदारों के बीच उत्पन्न अप्रिय स्थिति को सुलझाने की कोशिशें शुरू हो गई है। इस ताजा हालात पर दूरभाष से हुई बातचीत में ए कुमार ने कहा कि, “छात्रहित सर्वोपरी है। मेरा इरादा कभी किसी को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचना नहीं रहा है। आमने–सामने परस्पर बातचीत से भी बातें सुलझाई जा सकती हैं। मगर फलदाई बातचीत केलिए पारदर्शिता और ईमानदारी जरूरी होती है।”