ओईनी न्यूज नेटवर्क
रामजी कुमार।
समस्तीपुर। जिले के वारिसनगर प्रखंड के हाँसा पंचायत के वार्ड संख्या 10 कोइरी टोल स्थित तोड़ी के खेत में बालक का लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। देखने ही देखते मौके पर काफी तादाद में लोगों की भीड़ जुट गई। मृत बालक की पहचान हांसा पंचायत के महाराजगंज (नागरबस्ती) वार्ड संख्या 04 निवासी मो सफीक के सात वर्षीय नाती मो सलमान के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मो सलमान गत 11 जनवरी 2025 से गायब था। मंगलवार को हांसा पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित कोइरी टोल के तोड़ी खेत से बच्चे का दो हिस्से में शव बरामद किया गया है। बताते चले की आज तोड़ी खेत से सटे आलू के खेत में जब मजदूर निकौनी कर रहे थे तभी उन लोगों को बदबू महसूस हुआ और इस बात की जानकारी लोगों को दी। इतने में बालक का नाना मो सफीक मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने शव की पहचान अपने नाती मो सलमान के रूप में की। उन्होंने बताया कि सलमान बचपन से ही मेरे यहां रहता था। किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जानकारी मिलते ही मथुरापुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार एवं वारिसनगर थाना अध्यक्ष निरंजन कुमार अपने टीम के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गये। पूछे जाने पर मृतक के नाना ने बताया कि मेरे नाती की किसी ने गर्दन गाटकर हत्या कर दी है। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। बच्चे का शव मिलने पर परिजनों का रो रोकर हाल बुरा बना हुआ है।
Trending
- प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
- मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
- समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
- शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
- समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
- इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
- एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
- नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम