
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । आने वाले दिनो में उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। वहीं 28 एवं 29 को अनेक स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है।
इस बाबत डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा,एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 29 जून 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने की सम्भावना है।
समस्तीपुर, बेगुसराई, वैशाली, सारन, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढी तथा पूर्वी चम्पारण जिलों में अगले 3-4 दिनों में अनेक स्थानों पर हलकी बारिश होने की सम्भावना है। उसके बाद 28-29 जून को उत्तर बिहार क अनेक स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है। पूर्वी तथा पश्चिमी चम्पारण जिलों में कुछ स्थानों पर पूर्वानुमानित अवधि में मध्यम से भारी वर्षा का अनुमान है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 15 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पूरया हवा चलने का अनुमान है।