
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क हसनपुर। सब जानते हैं कि अधिकार खो कर चुप बैठ जाना सबसे बडा पाप है और मतदान यो वोट डालना हमारा संवैधानिक अधिकार है। इसलिए यह समझ लीजिए कि जो वोट नहीं डालते वे बेमतलब, या कहें अनजाने में पाप कर बैठते हैं।
सुप्रसिद्ध सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था दूर देहात के सचिव प्रभूनारायण झा ने स्वीप कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को हसनपुर में आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि इसलिए आईए सब मिल कर कसम खायें कि बाद में करबै जर जलपान पहिने जा करबै मतदान।
बताते चलें कि हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय विष्णुपुर डीहा, अम्बेडकर भवन विष्णुपुर डीहा, मध्य विद्यालय विष्णुपुर डीहा एवं प्राथमिक विद्यालय सोनसा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
जिला निर्वाचन कार्यालय के मीडिया एवं स्वीप कोषांग के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक संस्था दूर देहात के कलाकारों ने नुक्कड नाटक के माध्यम से लोगों को आगामी 6 नवंबर को मतदान करने की अपील की।
इस अवसर पर रामाश्रय दास, प्रहलाद शर्मा, राज कुमार, प्रिंस, विक्रम, संतोषी, रिंकू, नूतन, अवनीश, गौरव आदि ने बडे ही रोचक अंदाज में लोगों को मतदान के महत्व और इसकी आवश्यकता के बारे में लोगों को जानकारी दी।
संस्था सचिव श्री झा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदान प्रतिशत में वृद्धि लाना है।