Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • छात्र-छात्राओं ने लिया बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का संकल्प
  • हम सिर्फ दिखाने के लिए डॉ. अम्बेडकर की तस्वीर नहीं लगाते  – संजय सिंह
  • विषुव संक्रांति के अवसर पर संथालपरगाना मित्र मंडल ने मनाया 16वाँ स्थापना दिवस
  • प्रसव के दौरान मातृ मृत्यु दर शून्य करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम – डॉ. राणा नितेश
  • भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन
  • उपभोक्ताओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए गैस सिलेंडर की उपलब्धता करें सुनिश्चित : एसडीओ
  • जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारी पूर्ण राष्ट्रीय कार्य : डीएम
  • डॉ. अम्बेडकर की विचारधारा से मिली मानवता को मजबूती : डॉ. शशि
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » सर्वहारा आंदोलन के महानायक थे कॉ विनोद मिश्र : कॉ अमित

सर्वहारा आंदोलन के महानायक थे कॉ विनोद मिश्र : कॉ अमित

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar19/12/2025Updated:19/12/2025No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
समस्तीपुर में संकल्प सभा में शामिल माले नेता व अन्य।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। भाकपा माले के स्मृति शेष महासचिव काॅमरेड विनोद मिश्र सर्वहारा आंदोलन के महानायक थे। वे हमेशा गरीबों के हित में आंदोलन करते रहे। आज भी वे वामपंथी क्रांतिकारियों के लिए प्रेरणा के स्रोत बने हुए हैं। बृहस्पतिवार को प्रखंड के दक्षिणी हरपुर पंचायत में भाकपा माले के महासचिव स्व मिश्र के 27वें स्मृति दिवस पर आयोजित संकल्प सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने उक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि देश में बढ़ते फासीवादी ताकतें व काॅरपोरेट लूट के खिलाफ मेहनतकश मजदूरों, छात्र-नौजवानों का शक्तिशाली आंदोलन ही विकल्प होगा। आगे कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के बल पर फासीवादी हमले के खिलाफ जनता का व्यापक संघर्ष खड़ा करने की जरूरत है।

संकल्प सभा में माले नेता व कार्यकर्ता।

बताते चलें कि गुरुवार को जिले भर में कॉ विनोद की शहादत के 27 वीं बरसी पर संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस क्रम में समस्तीपुर के मालगोदाम चौक स्थित भाकपा माले जिला कार्यालय पर कॉ उमेश कुमार और ताजपुर में कॉ सुरेन्द्र प्रसाद सिंह एवं पूसा में कॉ अमित कुमार की अध्यक्षता में संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर परंपरानुसार झंडोत्तोलन के बाद सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर कॉ मिश्र को श्रद्धांजलि दी। संकल्प सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कॉमरेड विनोद मिश्र का सपना था कि सत्ता सही अर्थों में जनता के हाथ में हो और प्रत्‍येक नागरिक पूरी तरह आजाद हो। एक ऐसा भारत जिसमें एकता का आधार विविधता के सम्‍मान में हो।

उन्‍होंने ऐसे भारत का सपना देखा था जिसमें विविधता में परस्पर प्रेम और सम्मान जन्य एकता हो, जहां मतभिन्‍नतायें नफरत भड़काने और जनता को बांटने के लिए इस्‍तेमाल न हों। जिसमें धर्म और राजनीति का घालमेल बिल्‍कुल न हो और जहां राजनीति गैरबराबरी, उत्‍पीड़न और शोषण पर आधारित समाजिक व्‍यवस्‍था के विरुद्ध सामाजिक परिवर्तन का हथियार बने।

इस दौरान भाकपा माले नेता व कार्यकर्ताओं ने संकल्प लेते हुए कहा कि भाकपा माले उनके बताए गए मार्ग पर चल कर हर जोर जुल्म के खिलाफ दलितों, शोषितों, पीड़ितों और पिछड़ों की मजबूत आवाज बनेगा और इनके अधिकार की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगा।

समस्तीपुर में संकल्प सभा को का. ललन कुमार, उपेन्द्र राय, अनिल चौधरी, राजकुमार चौधरी, महेश कुमार, कुन्दन कुमार, आरती देवी, वकील पासवान, महेश पासवान, फुलदेव सदा, कमलेश राय, सविता देवी, फूलझड़ी देवी, रागिनी देवी आदि ने सम्बोधित किया।

ताजपुर में संकल्प सभा में शामिल भाकपा माले नेता व अन्य।

मौके पर पूसा प्रखंड कमिटी सदस्य दिनेश राय, अखिलेश सिंह, राजाराम सिंह, जितेंद्र राय, शोभा देवी, मुन्नी कुमारी, शीला देवी, बिंदु देवी, सुशीला देवी, ताजपुर में आसिफ होदा, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, मो० एजाज, मो० परवेज, अरशद कमाल बबलू, बिरजू कुमार, मो० इस्लाम आदि उपस्थित थे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

CPI (ML) Samastipur
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन

14/04/2026

दानापुर मंडल में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य हेतु ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

10/04/2026

न गैस की किल्लत है न डीजल पेट्रोल की कमी, अफवाहों से बचने की जरूरत – एसडीओ

02/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?