
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल प्रकोष्ठ में DSO, DMSFC, MO, AGM एवं DSD के साथ गोदाम से जन वितरण प्रणाली हेतु मिलने वाले अनाज के उठाव (डिस्पैच) से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से SWC गोदाम से अनाज के उठाव में तेजी लाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने उपस्थित मुख्य ट्रांसपोर्टर को स्पष्ट निर्देश दिया कि डिस्पैच की गति में शीघ्रता लाई जाए। साथ ही डिस्पैच की धीमी प्रक्रिया को देखते हुए रविवार एवं अन्य अवकाश के दिनों में भी गोदाम खुला रखने का निर्देश दिया।
इस दौरान एसडीओ ने उपभोक्ताओं को दिए जाने वाले अनाज की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने हेतु AGM को सख्त निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर 2025 तक सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को 100 प्रतिशत अनाज का डिस्पैच सुनिश्चित करें ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रशासन द्वारा जनहित में इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और दिए गए निर्देशों के अनुपालन की सतत निगरानी की जाएगी।