

ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । समस्तीपुर विधानसभा में जन सुराज पार्टी की ‘बिहार बदलाव यात्रा’ 5वें दिन नगर क्षेत्र में भ्रमण, जनसंपर्क एवं जन संवाद के साथ संपन्न हो गया। विगत चार दिनों की तरह पांचवा दिन भी लोगों के उत्साह, व व्यापक जनसमर्थन के बीच यात्रा यह खत्म हुआ।
इस यात्रा के समापन के अवसर पर यात्रा का नेतृत्व कर रही जनसुराज पार्टी की प्रखर एवं युवा नेत्री चेतना झांब ने संवाददाताओं से बात करते हुए पांच दिनों के यात्रा के अनुभव साझा किए।
उन्होंने बताया कि जनसुराज के संस्थापक प्रशान्त किशोर के निर्देशानुसार बिहार बदलाव यात्रा कार्यक्रम के दौरान हमने ने पूरे विधासभा क्षेत्र का भ्रमण कर बुजुर्गों, माताओं-बहनों और युवाओं से आत्मीय संवाद स्थापित किया। इस यात्रा से विधानसभा की जरूरतों, व क्षेत्र की ताकत के बारे में जानने का अवसर मिला।
श्रीमति झांब ने बताया कि यात्रा के दौरान लोगों ने खुल कर अपनी बातें रखी। जिसमें उनके विचार, स्थानीय समस्याएँ और सुझाव शामिल थे। हमने उन्हें आश्वस्त किया कि जन सुराज पार्टी ही समस्तीपुर के विकास और बिहार के समृद्ध भविष्य का वास्तविक विकल्प है। यात्रा को लेकर लोगो का उत्साह और जुडाव जनसुराज पार्टी के प्रति उनके गहरे विश्वास और समर्थन का परिचायक था।
उन्हेांनेने कहा कि जनता का यह उत्साह ही हमारे ‘विकसित समस्तीपुर, समृद्ध बिहार’ के संकल्प को साकार करेगा।” आपके सहयोग और आशीर्वाद से हम मिलकर समस्तीपुर के हालात बदलेंगे।
उन्होंने बताया कि जन सुराज पार्टी की यह यात्रा जन-जन से सीधा संवाद स्थापित करने और उन्हें पार्टी के विजन से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है।
उल्लेखनीय है कि नवरात्रि व्रत के बावजूद चेतना झांब ने पूरे दिन यात्रा में सक्रिय भागीदारी की। यात्रा पूर्ण होने के बाद उन्होंने स्वयं कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को अपने हाथों से भोजन कराकर आत्मीयता और सेवा भाव का परिचय दिया।
