
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क पूसा । डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति डॉ पीएस पांडेय के अनुसार केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय व एनआईटी पटना के बीच डिजिटल एग्रीकल्चर से जुड़े एक महत्वपूर्ण समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया।
इस एमओयू के तहत विश्वविद्यालय एवं एन आइटी पटना के साथ शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में एवं विशेषकर डिजिटल एग्रीकल्चर के क्षेत्र में मिलकर महत्वपूर्ण कार्य कर सकेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से समझौता मसौदे पर कुलसचिव डॉ पीके प्रणव और एनआइटी पटना की ओर से कुलसचिव डॉ असित नारयण ने हस्ताक्षर किए।
तदुपरांत कुलसचिव डॉ प्रणव ने कहा कि इस समझौते से डिजिटल एग्रीकल्चर के क्षेत्र में नवोन्मेषी अनुसंधान को नई उंचाई मिलेगी। इससे विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं वैज्ञानिक ओर एनआइटी पटना के शिक्षक एवं वैज्ञानिक एक प्लेटफार्म पर विभिन्न नवोन्मेषी अनुसंधान के लिए कार्य कर सकेंगे।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अभियंत्रण महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ राम सुरेश वर्मा, एनआइटी पटना के डीन एकेडमिक डॉ एम पी सिंह, विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ एस के पटेल , एनआइटी के डीन एलुमनाई एवं आउटरीच डॉ संजय कुमार, डीन फैकल्टी डॉ प्रकाश चंद्रा हित विश्वविद्यालय के अन्य वैज्ञानिक एवं पदाधिकारी उपस्थित थे ।