
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। “शैक्षणिक विकास के साथ-साथ बौद्धिक विकास एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी भी महत्वपूर्ण हैं। इसलिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।”
छात्र–छात्राओं को किया प्रेरित :
मंगलवार को अनुमंडल सभागार में आयोजित एक वाद – विवाद प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने उन्होंने छात्रों को शैक्षणिक, बौद्धिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए केलिए प्रतिभागियों व उपस्थित छात्र–छात्राओं को प्रेरित किया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित :
बताते चलें कि, मंगलवार को ‘उर्दू भाषा/विद्यार्थी प्रोत्साहन राज्य योजना” के अंतर्गत अनुमंडल सभागार में वाद-विवाद प्रतियोगिता 2025–2026 का आयोजन किया गया।

उद्घाटन व लोकार्पण :
इस अवसर पर सर्वप्रथम फूल एवं चादर से स्वागत अभिनन्दन की औपचारिकता के उपरांत जिला पदाधिकारी रौशन कुशवाहा, अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अली एकराम तथा समस्तीपुर के भूमि सुधार पदाधिकारी ऋषभ राज सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारियों ने करतल ध्वनि के बीच संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया। इसी क्रम में एक स्मारिका का लोकार्पण भी किया गया।
बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा हुए शामिल :
इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिन्होंने वाद-विवाद के माध्यम से विभिन्न विषयों पर अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
समापन :
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संबंधित विभाग एवं आयोजकों की सराहनीय भूमिका रही। अंत में सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।