
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। परिवर्तन सृष्टी के विकास का मूलभूत सिद्धांत है। इसे व्यवहारिक रूप में देखें तो माटी, पलटने से पौधे बडे होते हैं, रोटी पलटने के बाद ही वे खाने लायक होते हैं। यह पलटनेे की क्रिया स्थिति परिवर्तन का प्रतीक है। किसी भी विकसित राष्ट्र को देख लीजिए सत्ता परिवर्तन से ही वहां की विकास प्रक्रिया शीर्ष पर है।
जनसुराज प्रत्याशी डाॅ मनोज कुमार सिंह ने जनसंपर्क के दौरान उक्त बाते कही। उन्होंने कहा कि बिहार के पिछडेपन का सबसे बडा कारण है पलायन। प्रतिभावान युवाओं का शिक्षा और नौकरी केलिए पलायन, श्रमशील युवाओं का रोजगार और मजदूरी केलिए पलायन बिहार को खोखला कर रहे हैं। इस सबकी वजह है कि न तो बिहार में उच्च स्तरीय शिक्षा की समुचित व्यवस्था है न रोजगार केलिए उद्योग।
इस सबका कारण है समुचित शिक्षा का अभाव और शिक्षा का अलख जगाता है स्कूल का बस्ता। सुप्रसिद्ध समाजसेवी चिकित्सक डाॅ सिंह ने कहा हमारा क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र है। फल-सब्जी का अग्रणी उत्पादक जिला है समस्तीपुर।
यहां कृषि आधारित उद्योग लगाना जरूरी है, बंद पडे कारखानों को चालू कराने से युवाओं का पलायन रोका जा सकता है। यह सब तब होगा जब बिहार की बागडोर जनसुराज के हाथ में होगा। इसकेलिए आप मतदाताओं को जागरूक होना होगा।
सीएम-पीएम का चेहर देख कर, जात-बिरादरी देख कर आज तक वोट करते रहे हैं, परिणाम भी आपसे छिपा नहीं है। इस बार मेरा आग्रह है कि वोट अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य केलिए, अपने परिजनों के लिए कर के देखिए।