
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। घने कोहरे के बीच पछुआ हवा का दौर जारी रहने से शीत लहर जारी रहने के आसार हैं, इसी बीच आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने से दिन चढ़ने के साथ गुनगुनी धूप ठंड के कारण मामूली राहत मिलने की संभावना है। 5 और 6 जनवरी को कोल्ड डे जैसी स्थिति बन सकती है।
मौसम पूर्वानुमान :
इस संदर्भ में जिले के डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी आगामी 07 जनवरी 2026 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के सभी जिलों में पूर्वानुमानित अवधि में मौसम सामान्यतः शुष्क रहने की संभावना है। आसमान प्रायः साफ रहेगा।

मौसम :
पूर्वानुमान के मुताबिक 5 और 6 जनवरी को कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा।इस अवधि में सुबह में दिन की शुरुआत घने या मध्यम स्तर के कोहरे के साथ हो सकती है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने की संभावना है।
कितना रहेगा तापमान :
इस अवधि में अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
क्या कहता है मौसम विभाग :
पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 3 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार सापेक्ष आर्द्रता सुबह के समय 90 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत के बीच रह सकती है।
सुझाव :
मौसम विशेषज्ञों ने ठंड और कोहरे को देखते हुए लोगों को सुबह के समय सावधानी बरतने, वाहन चलाने में सतर्क रहने तथा किसानों को फसलों की निगरानी करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि इस दौरान आलू की फसल पर विशेष निगरानी की आवश्यकता है।
साथ ही वैज्ञानिकों ने पशुओं को ढक कर रखने और पशुशाला में तापमान सामान्य बनाए रखने का सुझाव दिया है।
