
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। शनिवार को सरायरंज विधासभा क्षेत्र में गड्ढे में वीवीपैट पर्चियों के पाये जाने पर भाकपा माले जिला कमिटी के स्थाई सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने गहरी चिन्ता जताते हुए इस घटना को जिला प्रशासन के स्वतंत्र, एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के दावे पर सवाल उठाया है।
उन्हेांने कहा है कि हम जानते हैं अभी इस तरह के और भी कई मामले सामने आयेंगे। क्योंकि रिकार्ड मतदान हमेशा से सत्ता के खिलाफ जाती रही है। इस बार सत्ता हाथ से फिसलती देख सरकार घबराई हुई है। इसलिए सरकार के इशारे पर प्रशासन द्वारा इस तरह के कारनामें कोई नई बात नहीं है।
मगर भाकपा माले हर मामले पर विरोध करेगी। फिलहाल उन्हेांने इस मामले में निर्वाचन आयोग से मामले की गहन छानबीन व उच्च स्तरीय जांच कराने और देाषी को कठोर सजा देने की मांग की है।