
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर (उजियारपुर)। ठंड के प्रचंड प्रकोप को देखते हुए चार दिवसीय कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर उजियारपुर प्रखण्ड सहित आसपास के क्षेत्र में भी जरूरत मंदों को ठंड से राहत दिलाने केलिए कंबल पहुंचान हमारा लक्ष्य था जो हमने किया। हमारा उद्देश्य सिर्फ जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है। लोगों का तो काम है कुछ कहना, लोग क्या कहते हैं इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता। जिले के लोकप्रिय समाजसेवी गरीबों के हमदर्द एवं सौरव इंडस्ट्री के संस्थापक राजू सहनी ने उक्त बातें चार दिवसीय कंबल वितरण कार्यक्रम के चौथे दिन कंबल वितरण कार्यक्रम के समापन के अवसर पर संवाददाता से कही। उन्होंने कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीबों के सच्चे हिमायती और जननेता थे। इसलिए उनके 101 वी जयंती के अवसर पर मैने उन्हें नमन करते हुए यह कार्यक्रम आरंभ किया है। श्री सहनी ने कहा कि इन चार दिनों में 50 हजार से अधिक लोगों को कंबल प्रदान किया। जिसमें दिन में शिविर लगा कर कंबल वितरण किया गया और रात में दलसिंहसराय, उजियारपुर व समस्तीपुर रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड में, सड़क किनारे, रैन बसेरों में या खुले आसमान के नीचे, ठिठुरते लोगों को कंबल दिया गया। असम के गुवाहाटी में समाजसेवा सहित अन्य सामाजिक गतिविधियों केलिए चर्चित युवा उद्यमी श्री सहनी ने बिहार की राजनीति में कदम रखने के बारे में पूछे जाने पर बताया कि मैने इस तरफ सोचा नहीं। यदि मेरे क्षेत्र के लोग आदेश करेंगे और सभी लोग एक-एक रुपया दे कर आशीर्वाद देंगे तो मै इस पर विचार करुंगा।
1 Comment
Nice breakdown! I recently came across a useful resource on pinco az that
goes well with this nicely: pinco kumarhane
Might be useful for some.