
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्भातीपुर। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। जिसमें समाज के हर तबके, हर समुदाय, हर वर्ग के लोगों केलिए समान अधिकार का प्रावधान किया गया है। शहर के धर्मपुर स्थित केशवचन्द ज्ञान निकेतन के प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर केजी एन के संस्थापक रामकुमार तिवारी ने बच्चों, शिक्षकों और आगंतुक अभिभावकों को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि संविधान सिर्फ एक पुस्तक नहीं हमारा मान, अभिमान और सम्मान है। इसकी रक्षा और इसमें वर्णित प्रावधानो का अनुपालन हमारा प्रथम कर्तव्य है। इसके पुर्व विद्यालय के संस्थापक सचिव राम कुमार तिवारी ने प्रधानाध्यापिका सुरुचि सौम्या, प्रशासनिक इंचार्ज रितु एवं अन्य शिक्षकों की के साथ झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर अंग्रेजी और हिंदी भाषा के शिक्षक के भारतेंदु कुमार, राहुल कुमार, आशा कुमारी, राजेश कुमार एवं मोहम्मद अशरफ ने बच्चों को गणतंत्र दिवस, संविधान और उसके महत्व के बारे में बताया। तदुपरान्त विद्यालय के बच्चों ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। वहीं कक्षा 8 के शिवम कुमार ने अपने हाथों से संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का स्केच बनाकर विद्यालय प्रांगण में प्रदर्शित किया।