
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क दरभंगा/जाले। कृषि विज्ञान केंद्र विद्यालय दरभंगा परिसर पर भारत के पांचवें प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जन्मदिन के उपलक्ष में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया जिसका सीधा प्रसारण भारतीय कृषि अनुसंधान परिसर नई दिल्ली से किया गया। जिसकी शुरुआत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के महानिदेशक डॉ मंगी लाल जाट के स्वागत संबोधन से हुई। इस कार्यक्रम में दरभंगा जिला के विभिन्न पंचायतों से सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने “विकसित कृषि: जी राम जी” के बारे में उससे हमारे देश के मजदूर एवं किसानों को होने वाले फायदों के बारे में समझाया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारे देश के केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी ने नए कानून “विकसित भारत – जी राम जी” के बारे में विस्तृत रूप से बताया। यह पहले मनरेगा के नाम से जाना जाता था जिसमें मजदूरों को एक साल में सिर्फ 100 दिन का रोजगार मिलता था, अब नए विधेयक “विकसित भारत – जी राम जी” के तहत उन्हें एक साल में 125 दिन रोजगार मिलेगा। जिसका कंप्यूटर सिस्टम से निगरानी होगी जिससे मजदूरों के हक को ना मारा जाए।
इस कार्यक्रम के दौरान केंद्र के अध्यक्ष डॉ दिव्यांशु शेखर ने किसानों को राज्य एवं केंद्र सरकार के माध्यम से चलाई जाने वाली योजनाएं जैसे, मखाना क्षेत्र विस्तार, पीएम कृषि धन धान्य योजना एवं इससे जुड़ी अन्य परियोजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा किया।
इस कार्यक्रम में डॉ प्रदीप कुमार विश्वकर्मा (उद्यान वैज्ञानिक), डॉ पूजा कुमारी (गृह वैज्ञानिक), डॉ चन्दन कुमार (प्रक्षेत्र प्रबंधक) एवं डॉ पूजा कुमारी (वरीय शोधकर्ता) ने भी अपना जानकारी किसानों के साथ साझा किया।
