
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क पूसा । तकनीकी ज्ञान व बाजार की समझ आज के कृषि व्यवसाय की रीढ़ है, जिसमें इस प्रशिक्षण से युवाओं को मजबूती मिलेगा। कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली में आयोजित उच्च मूल्य के उद्यानिकी फसलों की खेती विषय पर आधारित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान केविके प्रमुख डाॅ आरके तिवारी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेती के साथ-साथ उच्च मूल्य वाली फासलों यथा स्ट्राबेरी, शिमला मिर्च, ड्रैगन फ्रूट, मशरूम, मसाले,और फूलों की खेती कर किसान अपनी आय को बढ़ा सकते हैं।
बताते चलें कि डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली के परिसर में उच्च मूल्य के उद्यानिकी फसलों की खेती विषय पर आधारित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। इस अवसर पर सर्वपथम केविके प्रधान डॉ. तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उद्यानिकी विशेषज्ञ डॉ. धीरु कुमार तिवारी ने विषय से जुड़े विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षुओं को उच्च मूल्य वाली उद्यानिकी फसलों की खेती के बारे में की जाने वाली प्रबंधन तकनीकों पर भी प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण में निशा रानी, मनोज कुमार, गणेश कुमार सहित अन्य महिला पुरुष किसान उपस्थित थे ।