
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । वल्र्ड फिजियोथैरेपी डे पर जिले के दलसिंहसराय स्थित विद्यापति इंस्टीच्यूट आॅफ हायर एजुकेशन कामराव में सोमवार से निःशुल्क फिजियोथैरेपी ओपीडी शुरू किया गया। एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन एस. के. मंडल ने फीता काट कर समारोहपूर्वक ओपीडी का उद्घाटन किया।
बताते चलें कि एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के अंतर्गत प्रबंधन, नर्सिंग, पैरामेडिकल, आईटी, इंजीनियरिंग और फार्मेसी जैसे कई व्यावसायिक व पेशेवर कोर्स संचालित किए जाते हैं। विद्यापति इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन भी इसी समूह की एक इकाई है, जो शिक्षा के साथ-साथ समाजसेवा के कार्यों में निरंतर अग्रसर है।
इस बाबत जानकारी देते हुए श्री मंडल ने बताया कि ग्रुप के अंतर्गत आने वाले हमारे अन्य संस्थानों में पहले से ही निःशुल्क फिजियोथैरेपी ओपीडी सेवाएं संचालित हैं, जिससे स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। अब विद्यापति उच्च शिक्षा संस्थान में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यहां आम नागरिकों को बिना किसी शुल्क के फिजियोथेरेपी से संबंधित परामर्श व उपचार प्राप्त होगा।
श्री मंडल ने कहा स्वास्थ्य और शिक्षा, दोनों ही समाज की प्रगति के आधार है। हमेशा से हमारा आदर्श वाक्य सबको शिक्षा सबको सम्मान रहा है। आज इस में एक पहलू और जोड़ते हुए हम कहना चाहते हैं, कि सबको शिक्षा सबको सम्मान और सबको स्वास्थ्य। हमें खुशी है कि हमारे संस्थान के माध्यम से क्षेत्र की जनता को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।