
दूधपुरा स्थित बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया
रामजी कुमार.
समस्तीपुर जिले के दूधपुरा स्थित बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिनमें देशी गीत, नृत्य और नाटक शामिल थे। इस दौरान विद्यालय के निदेशक सुभाष कुमार मिश्रा ने गणतंत्र दिवस पर बच्चों को राष्ट्र अनुशासित होने के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान, बिहार और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खो-खो और मार्शल आर्ट क्लास में प्रथम और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए स्कूल की ओर से पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही कक्षा 9वीं के छात्र गुलशन कुमार को रेलवे चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त करने केलिए डी आर एम द्वारा सम्मानित किया गया। मंच का संचालन कुमार चमन ने किया, और प्रधानध्यापिका डॉ. सार्स झा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए अपनी-अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। पूरे समारोह में उत्साह और राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा।