
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। एक सप्ताह के अंदर ई रिक्शा के परिचालन हेतु कलर कोडिंग एवं मार्ग का निर्धारण कर अखबार में प्रकाशित करें तथा लोगों से आपत्ति एवं सुझाव प्राप्त करने के पश्चात ई रिक्शा हेतु मार्ग निर्धारित कर उनके परिचालन पर नियंत्रण लगाने की कार्रवाई की जाए।
सोमवार को समाहरणालय सभागार में सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होने दुर्घटना हेतु चिन्हित स्थलों ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक रिफ्लेक्टर, व्हाइट कलर, सड़कों के किनारे ब्लिंकिंग लाइट्स इत्यादि लगाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिए ताकि धुंध या कोहरे में वाहनों के परिचालन में विजिबिलिटी की समस्या न हो।
बताते चलें कि सोमवार को समाहरणालय सभागार में सड़क सुरक्षा संबंधी सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सबसे पहले जिला परिवहन पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल ने मेयर अनीता राम, जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी पियुष कुमार बर्नवाल का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।
अतिथियों के स्वागत सम्मान एवं कार्यक्रम के उद्घाटन की औपचारिकता के बाद जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक पर पुलिस उपाधीक्षक यातायात आशीष कुमार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल ने ई-रिक्शा के परिचालन नियंत्रण को लेकर की जा रही तैयारी के विषय में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में उपस्थित नगर आयुक्त ने बताया कि शहर को जाम से निजात दिलाने केलिए शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है एवं जगह-जगह पर वेंडिंग जोन चिन्हित कर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। मौके पर अपर समाहर्ता समस्तीपुर श्री ब्रजेश कुमार , सभी अनुमंडल पदाधिकारी, पथ निर्माण विभाग के अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी तथा सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
