Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और बाल स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में
  • यातायात नियमों को लेकर परिवहन विभाग हुआ सख्त
  • सावधान : पछुआ हवा और बढ़े तापमान के कारण दिखेगा हीट बेव का प्रकोप
  • हाजमा नै लई छई रुपैया.. आदि गीतों से रानी झा ने बांधा समां
  • लीन पीरियड में किसानों को लुभाने की कोशिश: सुधा डेयरी ने किया बम्पर लीन प्रोत्साहन योजना की घोषणा
  • छात्रों के सर्वांगीण विकास में प्रतियोगिताओं की भूमिका महत्वपूर्ण : पदाधिकारी
  • जन संवाद : जनता दरबार में आए 11 मामले
  • जनगणना 2027 सहित महत्वपूर्ण प्रशासनिक विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » एक बार प्रवेश के बाद मतगणतना केन्द्र से बाहर निकलने पर दोबारा अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी : डीएम

एक बार प्रवेश के बाद मतगणतना केन्द्र से बाहर निकलने पर दोबारा अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी : डीएम

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar11/11/2025No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बिना अधिकृत पहचान-पत्र के किसी को प्रवेश नहीं दी जाय और, एक बार प्रवेश के बाद बाहर निकलने पर दोबारा अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। मंगलवार को सख्त त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच वज्र गृह का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी ने उक्त निर्देश दिए।

बताते चलें कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत आगामी मतगणना की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सभी स्तरों पर सतर्कता और माॅनिटरिंग बढ़ा दी है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा एंव एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मंगलवार को समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्थित वज्रगृह (स्ट्रांग रूम) का गहन निरीक्षण किया और सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने मतदान के बाद सुरक्षित रखी गई ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि वज्रगृह के चारों ओर की सुरक्षा अभेद्य रखी जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतगणना केंद्र में केवल वही व्यक्ति प्रवेश कर सकेंगे जिनके पास निर्वाची पदाधिकारी द्वारा जारी अधिकृत पहचान-पत्र होगा।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा जांच के बाद केवल निर्वाची पदाधिकारी और फॉर्म-18 पर नियुक्त मतगणना अभिकर्ता को ही अंदर आने की अनुमति दी जाएगी। इस दौरान श्री कुशवाहा ने मतगणना केंद्र के अंदर की गई तैयारियों जैसे टेबलों की साज-सज्जा, सीसी कैमरे की निगरानी, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा बलों की तैनाती का भी जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न होनी चाहिए। श्री कुशवाहा ने निर्देश दिया कि सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाए और सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन मतगणना को पूरी सुरक्षा, शुचिता और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Bihar Assambly Elections 2025
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

वैज्ञानिकों ने किया बीज प्रक्षेत्र का निरीक्षण

18/04/2026

डिजीटल युग में आंखों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी : संजीव पाण्डेय

18/04/2026

भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?